Asian Athletics Championship 2025: शनिवार को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ समापन, 24 पदक के साथ भारत अंक तालिका के दूसरे स्थान पर रहा काबिज

शनिवार को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ समापन, 24 पदक के साथ भारत अंक तालिका के दूसरे स्थान पर रहा काबिज
  • शनिवार को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ समापन
  • 24 पदक के साथ भारत अंक तालिका के दूसरे स्थान पर रहा काबिज
  • 26 पदक के साथ चीन ने हासिल किया पहला पायदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरिया के गुमी शहर में खेला जा रहा 26वां एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आज यानी शनिवार को आखिरी दिन था। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देश को कुल 24 पदक जीताए। इनमें 8 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रोंज मेडल शामिल थे। भारतीय खिलाड़ियों के प्रयास के बदौलत भारत ने टूर्नामेंट के अंतिम दिन पॉइंट्स टेबल पर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, चीन 26 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा। जबकि, 24 पदक के साथ जापान तीसरे स्थान पर रहा।

इस टूर्नामेंट के अंतिम दिन सभी की निगाहें पुरुषों की जेवलिन थ्रो कॉम्पटीशन पर टिकी थीं। जिसमें भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय इवेंट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक, जबकि धावक अनिमेष कुजूर ने कांस्य पदक जीता। बता दें, अपने इंटरनेशनल डेब्यू में सचिन ने 85.16 मीटर का व्यक्तिगत और सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम को मात दिया।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद सचिन ने कहा, "टखने और कंधे की चोट के कारण मैं महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्रों से चूक गया, जिससे एशियाई मीट के लिए मेरी तैयारी में बाधा आई।मुझे अपनी अगली प्रतियोगिता में विश्व चैंपियनशिप के लिए टिकट अर्जित करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आने वाले हफ्तों में खोई हुई जमीन वापस पाने में सक्षम होना चाहिए।"

वहीं, अंतिम दिन रुषों की 200 मीटर दौड़ में भारतीय खिलाड़ी अनिमेष कुजूर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 20.32 सेकंड का समय लेते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। रेस के बाद उन्होंने कहा, "रुआत इतनी अच्छी नहीं थी। लेकिन अच्छी कर्व रनिंग ने मुझे एशियाई मीट में पदक जीतने में सक्षम बनाया।" इसके अलावा श्रबानी नंदा, एसएस स्नेहा, अभिनय राजराजन और नित्या गंधे की भारतीय चौकड़ी ने महिलाओं की 4x100 मीटर रिले में 43.86 सेकंड का समय लेकर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

Created On :   31 May 2025 11:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story