IPL 2025 Live: जीत की दहलीज पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स, रचिन रविंद्र ने अर्धशतक जड़ सुनिश्चित की टीम की जीत

- क्रिकेट के 'एल क्लासिको' में मुंबई ने 9 विकेटों के नुकसान पर खड़ा किया 155 रनों का स्कोर
- चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा क्रिकेट का 'एल क्लासिको'
- सीएसके ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मैच में टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंगस की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के 'एल क्लासिको' की मेजबानी चेन्नई का चिदंबरम स्टेडियम करने वाला है। इस मैच में सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवॉड़ करने वाले हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 9 वकेटों के नुकसान पर 155 रन बनाए हैं। अब सीएसके को जीत के लिए 156 रनों की जरूरत है।
Live Updates
- 23 March 2025 11:05 PM ISTचेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की जीतआईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में टूर्नामेंट के इतिहास के दो सफलतम टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थे। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेटों से अपने नाम कर ली है। टीम ने मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान की सफल शुरुआत कर दी है। 
- 23 March 2025 11:01 PM ISTरवींद्र जड़ेजा भी लौटे पवेलियनमुकाबले में सीएसके के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 19वें ओवर की चौथी गेंद पर 17 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतरे। उनके मैदान में आते ही तालियों की गड़-गड़ाहट, सीटीयों की आवाज और माही-माही के नाम से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। 
- 23 March 2025 10:57 PM IST18 ओवरों के बाद सीएसके का स्कोरमुकाबले में 18 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 18 ओवरों में सीएसके ने 5 विकेटों के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए केवल 6 रनों की जरूरत है। 
- 23 March 2025 10:46 PM IST16 ओवरों के बाद सीएसके का स्कोरमुंबई के दिए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। 
- 23 March 2025 10:38 PM ISTमुंबई इंडियंस को मिली पांचवीं सफलतामुंबई इंडियंस के गेंदबाज विल जैक्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर सैम करन को 15वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान करन ने टीम के लिए 4 रन बनाए थे। इस ओवर के अंत तक टीम का स्कोर 5 विकेटों के नुकसान पर 119 रन था। 
- 23 March 2025 10:36 PM IST14वें ओवर के बाद सीएसके का स्कोरमुकाबले में 14 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 14 ओवरों में सीएसके ने 4 विकेटों के नुकसान 116 रन बना लिए हैं। 
- 23 March 2025 10:32 PM IST13 ओवरों के बाद सीएसके का स्कोरमुकाबले में 13 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। इन 13 ओवरों में सीएसके ने 4 विकेटों के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। 
- 23 March 2025 10:28 PM ISTसीएसके को लगा चौथा झटकामुकाबले में विग्नेश पुथुर ने अपने पहले कॉम्पिटिटिव गेम में कोहराम मचा दिया है। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने दीपक हूडा को पवेलियन रवाना किया। ओवर के अंत तक टीम का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। 
- 23 March 2025 10:24 PM IST11वें ओवर में सीएसके ने छू लिया 100 रनों का आंकड़ामुकाबले में सीएसके ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर 100 रनों का आंकड़ा छू लिया है। ओवर के अंत तक टीम का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 100 रन था। 
- 23 March 2025 10:19 PM IST10वें ओवर में विग्नेश को मिली दूसरी सफलतामुंबई इंडियंस के गेंदबाज विग्ननेश पुथुर ने टीम को 10वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा विकेट दिला दिया है। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाज शिवम दुबे को 9 रन के स्कोर पर पवेलियन रवाना कर दिया। 10 ओवरों के बाद सीएसके का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 96 रन है। 
Created On :   23 March 2025 6:49 PM IST















