IPL 2025: प्लेऑफ के लिए MI ने तैयार की अपनी नई सेना! तीन विदेशी खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, एक इंग्लिश दिग्गज को किया शामिल

- प्लेऑफ के लिए MI ने तैयार की अपनी नई सेना!
- तीन विदेशी खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
- विल जैक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लिश विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को किया साइन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में तीन टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। अब चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस एक प्रबल दावेदार है। लेकिन उनका रास्ता रोकने और प्लेऑफ में एंट्री करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स भी पीछे पड़ी है। बता दें, मौजूदा सीजन में बुधवार 21 मई को खेले जाने वाले 63वें मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होने वाली है।
लेकिन इस मैच से पहले सोमवार 20 मई को मुंबई इंडियंस ने अपने तीन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। बता दें, मुंबई इंडियंस के तीन विदेशी खिलाड़ी विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश लीग स्टेज में खेले गए आखिरी मैच के बाद अपने वतन वापस लौट गए थे। अब मुंबई इंडियंस ने इन तीन खिलाड़ियों की जगह ग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और श्रीलंका के चरिथ असलंका को टीम में शामिल किया है।
जानकारी के लिए बता दें, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को मुंबई इंडियंस ने रयान रिक्लटन की जगह 1 करोड़ रुपयों में साइन किया है। वहीं, श्रीलंका के चरिथ असलंका को कॉर्बिन बॉश की जगह टीम ने 75 लाख रुपए देकर अपने खेमे में शामिल किया है। जबकि, मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लिश विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को 5.25 करोड़ रुपयों की राशी खर्च कर अपने साथ जोड़ा है। हालांकि, ये खिलाड़ी टीम के लिए केवल प्लेऑफ के मैच ही खेलेंगे। लीग स्टेज के बचे दो मैचों में ये तीनों नहीं होंगे।
बताते चलें, मुंबई इंडियंस ने अब तक 12 मैच खेले हैं जिनमें उन्हें 7 मौकों पर जीत हासिल हुई थी। फिलहाल उनके खाते में 14 अंक है और इसी के साथ वह पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर है। अगर अब टीम लीग स्टेज में बचे अपने दो मैच जीतने में सफल रहती है तो उनके खाते में 16 अंक हो जाएंगे और वह आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगें।
प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस की स्क्वॉड
बेवोन जैकब्स, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, चरिथ असलंका, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, नमन धीर, रिचर्ड ग्लीसन, रोबिन मिंज (विकेट कीपर), जॉनी बेयरस्टो (विकेट कीपर), कृष्णन श्रीजिथ (विकेट कीपर), अल्लाह गजनफर, अर्जुन तेंदुलकर, अश्वनी कुमार, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, लिजाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, रीस टोप्ले, सत्यनाराण राजू, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर.
Created On : 20 May 2025 3:36 PM