चीन : वुहान में विश्व सैन्य खेल 18 अक्टूबर से

China: World Military Games in Wuhan from 18 October
चीन : वुहान में विश्व सैन्य खेल 18 अक्टूबर से
चीन : वुहान में विश्व सैन्य खेल 18 अक्टूबर से

बीजिंग, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के वुहान शहर में 7वां विश्व सैन्य खेल 18 अक्टूबर से आयोजित होगा। दस दिवसीय इस खेल में विभिन्न देशों की सेनाओं के बीच आदान-प्रदान करने का मंच तैयार किया जाएगा।

7वें विश्व सैन्य खेल में शूटिंग, तैराकी, ट्रैक एंड फील्ड और बास्केटबॉल सहित कुल 27 भागों की 329 प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इन के अलावा कुछ सैनिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। विश्व सैन्य खेल अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल परिषद द्वारा आयोजित सर्वोच्च सैनिक खेल समारोह है। प्रति चार सालों में इसका आयोजन होता है। वर्तमान खेल समारोह में सौ से अधिक देशों के सैनिक खिलाड़ियों की उपस्थिति होगी।

विश्व खेल समारोह में ओलंपिक खेल भावना के मुताबिक विभिन्न देशों की सेनाओं के लिए अपनी शक्ति दिखाने का मंच तैयार होगा। इस खेल समारोह की आयोजन कमेटी के प्रधान क्वो चैन जूंग के अनुसार, सैन्य खेल समारोह विश्व सैनिकों का ओलंपिक है। पहले छह खेलों में हमारी सेना को प्राप्त खिताबों की संख्या चार बार दूसरे स्थान, दो बार तीसरे स्थान पर रही है। इसी खेल समारोह में चीनी सेना प्रतियोगिताओं से अधिक दोस्ती की स्थापना करेगी।

वर्ष 1948 में बेल्जियम, डेनमार्क, लक्समबर्ग, फ्रांस और नीदरलैंड ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल परिषद की स्थापना शुरू की। वर्ष 1995 में इटली में प्रथम विश्व सैन्य खेल का आयोजन किया गया। चीन से पहले इस खेल का आयोजन क्रोएशिया, इटली, भारत, ब्राजील और दक्षिण कोरिया में भी किया गया था।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Created On :   14 Oct 2019 4:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story