क्रिकेट: इरफान पठान ने कहा, अगर धोनी खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए

If Dhoni plays, he should play for India: Irfan Pathan
क्रिकेट: इरफान पठान ने कहा, अगर धोनी खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए
क्रिकेट: इरफान पठान ने कहा, अगर धोनी खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए
हाईलाइट
  • अगर धोनी खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए : इरफान पठान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अभी क्रिकेट खेलने की जरूरत है और अगर वह खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए। पठान ने न्यू इंडियन एक्सप्रेस से कहा, महेंद्र सिंह धोनी को खेलने की जरूरत है। अगर वह ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें भारत के लिए भी खेलना चाहिए। वह भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से हैं। उन्होंने विश्व क्रिकेट को काफी कुछ दिया है।

उन्होंने कहा, लेकिन अगर धोनी को टीम में शामिल किया जाता है तो क्या ये उन खिलाड़ियों के साथ सही होगा जो नियमित तौर पर उनकी जगह टीम इंडिया का हिस्सा हैं। लोकेश राहुल और ऋषभ पंत नियमित तौर पर करीब एक साल से भारतीय टीम में खेल रहे हैं। ऐसे में बोर्ड को इस सवाल का जवाब देना चाहिए।

 

Created On :   30 March 2020 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story