कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन ही होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, क्रिकेट में होगी ऑस्ट्रेलिया से भिंड़त, देखिए पूरा कार्यक्रम

India-Pakistan clash will happen on the first day of Commonwealth Games, cricket will clash with Australia, see full program
कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन ही होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, क्रिकेट में होगी ऑस्ट्रेलिया से भिंड़त, देखिए पूरा कार्यक्रम
कॉमनवेल्थ गेम् 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन ही होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, क्रिकेट में होगी ऑस्ट्रेलिया से भिंड़त, देखिए पूरा कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में आज से 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो चुका है। इस प्रतियोगिता में भारत के 200 से ज्यादा एथलीटस 15 खेलों में अपना दम दिखाएंगे। कॉमनवेल्थ के पहले ही दिन कई खेलों में भारत अपनी दावेदारी पेश करेगा। पहले दिन भारत का मुकाबला अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। यह दोनों टीमें बैडमिंटन के मिक्स्ड ग्रुप में एकदूसरे से भिड़ेगी। वहीं पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाली महिला क्रिकेट में भी एक शानदार मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दो मजबूत टीमों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा लॉन बॉल, टेबिल टेनिस, बॉक्सिंग और स्विमिंग समेत कई अन्य कई मुकाबलों में भारत के खिलाड़ी अपना दम दिखाने उतरेंगे। 

 

ये रहा भारत का पहले दिन का पूरा कार्यक्रम

क्रिकेट - 3:30 दोपहर से शुरु
ग्रुप स्टेज – ऑस्ट्रेलिया vs भारत

 

बैडमिंटन -   6:30 शाम से शुरु 
मिक्स्ड टीम (ग्रुप स्टेज) – भारत vs पाकिस्तान

 

लॉन बॉल - 1 दोपहर से शुरु

मेंस पेयर्स – सुनील बहादुर, मृदुल बोरगोहेन

मेंस ट्रिपल्स – दिनेश कुमार, नवनीत सिंह, चंदन सिंह

वीमेंस सिंगल्स – नयनमोनी सायकिया

वीमेंस फोर्स – रूपा टिर्की, तानिया चौधरी, लवली चौधरी, पिंकी/नयनमोनी सायकिया

 

टेबल टेनिस - 6.30 शाम से शुरु 

मेंस टीम क्वालिफायर्स – हरमीत देसाई, सनिल शेट्टी, अचंता शरत कमल, जी साथियन

वीमेंस टीम क्वालिफायर्स – दिया चिताले, मनिका बत्रा, रीत टेन्नीसन, श्रीजा अकुला

 

स्विमिंग - 3 दोपहर से शुरु
400 मीटर फ्रीस्टाइल – कुशाग्र रावत

100 मीटर बैकस्ट्रोक – श्रीहरि नटराज

100 मीटर बैकस्ट्रोक S9 – आशीष कुमार

50 मीटर बटरफ्लाई – साजन प्रकाश


हॉकी - 6:30 शाम से शुरु
महिला (ग्रुप स्टेज) – भारत vs घाना

 

स्क्वॉश - 11 रात से शुरु

वीमेंस सिंगल्स – अनाहत सिंह (रात 11 बजे से शुरु)

मेंस सिंगल्स – अभय सिंह (रात 11.45 बजे से शुरु)

 

ट्राइएथेलॉन - 3.30 दोपहर से शुरु

मेंस – आदर्श एमएस, विश्वनाथ यादव

वीमेंस – संजना जोशी, प्रज्ञा मोहन

 

बॉक्सिंग - 5 शाम से शुरू

मेंस 63.5 kg – शिवा थापा

मेंस 67 kg – रोहित टोकस

मेंस 75 kg – सुमित कुंडू

मेंस 80 kg – आशीष कुमार

Created On :   28 July 2022 7:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story