IPL-13 KXIP VS RCB: पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण कोहली पर 12 लाख का लगा जुर्माना

Kohli fined 12 lakhs for slow over rate against Punjab
IPL-13 KXIP VS RCB: पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण कोहली पर 12 लाख का लगा जुर्माना
IPL-13 KXIP VS RCB: पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण कोहली पर 12 लाख का लगा जुर्माना
हाईलाइट
  • पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण कोहली पर 12 लाख का जुर्माना

डिजिटल डेस्क, दुबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के कारण जुमार्ना लगाया गया है। आईपीएल ने एक बयान में कहा, बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर उनकी टीम द्वारा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति के चलते जुमार्ना लगाया गया है। बयान में बताया गया है, आईपीएल के नियमों के मुताबिक यह ओवर रेट संबंधी टीम का पहला अपराध है इसलिए कोहली पर 12 लाख का जुमार्ना लगाया गया है।

कोहली ने गुरुवार को हुए मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 206 रन बनाए थे। पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने नाबाद 132 रनों की पारी खेली थी। पंजाब की पारी एक घंटे 50 मिनट से ज्यादा चली थी। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली बेंगलोर 19वें ओवर में 109 रनों पर ढेर हो गई थी। बेंगलोर को अपने अगले मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। वहीं पंजाब को रविवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है।

Created On :   25 Sep 2020 8:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story