PBL 2018-2019: नार्थ ईस्ट वॉरियर्स ने मुंबई रॉकेट्स को एकतरफा 4-1 से हराया

PBL 2018-2019: नार्थ ईस्ट वॉरियर्स ने मुंबई रॉकेट्स को एकतरफा 4-1 से हराया
हाईलाइट
  • नार्थ ईस्ट की इस सीजन में यह पहली जीत है
  • तो मुंबई की पहली हार

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन में गुरुवार को नार्थ ईस्ट वॉरियर्स ने मुंबई रॉकेट्स को एकतरफा हराया। सायना नेहवाल की कप्तानी वाली नार्थ ईस्ट ने मुंबई को 4-1 से मात दी। नार्थ ईस्ट की यह इस सीजन में पहली जीत है, तो मुंबई की पहली हार। दोनों टीमों का इस लीग में यह दूसरा मैच था। दोनों टीमों के बीच मुकाबले का पहला मैच पहला मैच मिश्रित युगल का हुआ। जहां नार्थ ईस्ट के किम ना और लियाओ चुन की जोड़ी ने मुंबई के किम जुंग और पिया बेरानाडेथ की जोड़ी को 15-6, 15-13 से हराया और स्कोर 1-0 कर दिया। 

दूसरा मैच पुरुष एकल बर्ग का था। जहां नार्थ ईस्ट के तानोंग्साक साएनसोमबूनसुक ने मुंबई के आंद्रेस एंटोनसेन को 15-9, 10-15, 15-11 से मात देकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। इस मैच में मुंबई के आंद्रेस एंटोनसेन ट्रंप खिलाड़ी थे। इस मैच को हार कर मुंबई नेगेटिव अंकों में पहुंच चुकी थी क्योंकि यह उसका ट्रम्प मैच था। गौरतलब है कि पीबीएल में हर टीम का एक मैच ट्रम्प मैच होता है। इस मैच को जीतने पर टीम को दो अंक मिलते हैं, तो वहीं हारने पर एक अंक का नुकसान उठाना पड़ता है। तीसरा मैच महिला एकल वर्ग का था। इस मैच में नार्थ ईस्ट की ऋतुपरणा दास ने मुंबई की श्रेयांसी पेरदेशी को 12-15, 15-10 15-12 से हराकर अपनी टीम के खाते में 2 अंक जोड़े और स्कोर 4-0 कर दिया। ऋतुपरणा नार्थ ईस्ट की ट्रंप खिलाड़ी थी, इसलिए उन्हें 2 अंक हासिल हुए। 

चौथा मैच पुरुष एकल वर्ग का हुआ। जहां मुंबई के समीर वर्मा ने नार्थ ईस्ट के टियान होवाई को हराया। लेकिन मुंबई का स्‍कोर माइनस में होने के कारण उन्‍हें इस जीत का सिर्फ यही फायदा मिला कि उनके आगे से माइनस स्‍कोर कम हो गया। इस मुकाबले का आखिरी मैच पुरुष युगल का हुआ। जहां मुंबई रॉकेट्स के जुंग और डे की जोड़ी ने नार्थ ईस्ट वॉरियर्स के चुन और सिओंग की जोड़ी को 15-12, 13-15, 15-7 से हराकर स्कोर 4-1 कर दिया, पर अपनी टीम को हारने से नहीं बचा पाए। 
 

Created On :   28 Dec 2018 4:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story