रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

Rohit names most sixes in T20 International
रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
हाईलाइट
  • टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित
  • रोहित ने 96 मैचों में 107 छक्के लगाए

डिजिटल डेस्क, लॉडरहिल। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने रविवार को वेस्टइंडीज के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में दूसरा छक्का लगाने के साथ ही क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

रोहित के टी-20 में 107 छक्के

अपना 96वां मैच खेल रहे रोहित अब गेल (105 छक्के) से आगे निकल गए हैं। रोहित के टी-20 में अब 107 छक्के हो गए हैं। गेल ने हालांकि 58 मैचों में 105 छक्के लगाए हैं। इंटरनेशनल टी-20 मैचों में गेल और रोहित के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुपटिल 103 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रोहित के नाम टी-20 मैचों में सबसे अधिक चार शतक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। इसके बाद न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो 3 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मुनरो ने टी-20 में 92 छक्के लगाए हैं।

 

Created On :   4 Aug 2019 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story