खेल से संन्यास लेंगी सानिया मिर्जा, बताया कब, कहां और कौन सा होगा उनका आखिरी मैच

Sania Mirza will retire from the game, this will be the last match
खेल से संन्यास लेंगी सानिया मिर्जा, बताया कब, कहां और कौन सा होगा उनका आखिरी मैच
सानिया का ऐलान खेल से संन्यास लेंगी सानिया मिर्जा, बताया कब, कहां और कौन सा होगा उनका आखिरी मैच
हाईलाइट
  • सानिया मिर्जा ने किया संयास लेने का ऐलान

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारत की टेनिस सुपरस्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सानिया मिर्जा डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबल्डन, अमेरिकी ओपन के खिताब से साथ ही कई खेल पुरूस्कार जीत चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रही सानिया मिर्ज़ा ने कहा है कि यह उनका आखिरी सीज़न होगा। सानिया मिर्ज़ा इस साल आखिरी बार टेनिस कोर्ट में दिखाई देंगी। 

सानिया मिर्ज़ा को ऑस्ट्रेलियन ओपन मुकाबले में बुधवार को ही को हार का सामना करना पड़ा था। मैच में हार का सामना करने के बाद ही उन्होंने संन्यास को लेकर बयान दिया है। और कहा कि यह उनका आखिरी सीज़न होगा।  वह कई दिनों से तैयारी कर रही हैं फिर भी पक्का नहीं है कि वह पूरा सीज़न खेल पाएंगी या नहीं। 

आपको बता दें सानिया मिर्जा  2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक महिला टेनिस संघके एकल और डबल में शीर्ष पर भारतीय टेनिस खिलाड़ी के स्थान पर रहीं थी।  मात्र 18 वर्ष की आयु से टेनिस खेल को लेकर चर्चित होने वाली इस खिलाड़ी को 2006 में "पद्मश्री" सम्मान दिया गया था। इसके साथ ही सानिया यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। 

सानिया को 2006 में अमेरिका में "मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड" प्रदान किया गया था। 2003 में उन्हें भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने शानदार तरीके से विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। भारत की तरफ से 2009 में सानिया मिर्जा ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। 

वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें भारत सरकार ने 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।  2005 के अंत में सानिया की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 थी जो उस समय  किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी। वर्तमान सानिया तेलंगाना की "ब्रांड एंबेसडर" हैं।अक्टूबर 2005 में टाइम पत्रिका के ने सानिया मिर्जा का नाम एशिया के 50 नायकों शामिल किया गया था।

विवादों से रहा नाता
1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप से अपने करियर की शुरुआत  करने वाली सानिया मिर्जा का विवादों से भी गहरा नाता रहा है।  वर्ष 2005 में उन पर एक अपने ही समुदाय ने उनके खेलने के विरुद्ध फ़तवा जारी कर दिया था। बाद में "जमात-ए-इस्लामी हिन्द" नामक संगठन ने कहा था कि उन्हें उनके खेलने से कोई परहेज नहीं है, लेकिन वह चाहते हैं कि खेलते समय सानिया ड्रेस कोड का ध्यान रखें।  सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को शोएब मलिक से निकाह किया था। तब भी उनके निकाह को लेकर कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रियाएं भी की थी। 
 

Created On :   19 Jan 2022 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story