- Dainik Bhaskar Hindi
- Sports
- Sudheer Gautam spends a special day with MS Dhoni at his house
दैनिक भास्कर हिंदी: सचिन के जबरा फैन को मिला माही के घर खाने का न्यौता

डिजिटल डेस्क, रांची। भारत में क्रिकेट को धर्म और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भगवान की तरह माना जाता है और जब सचिन तेंदुलकर की बात की जा रही हो तो भला उनके सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम को भले कैसा भूला जा सकता है। सुधीर सचिन के तो फैन हैं हीं साथ ही टीम इंडिया के प्रति भी उनकी दीवानगी कम नहीं है, यही वजह है कि जहां भी टीम इंडिया का मैच होता है सुधीर वहां जरुर जाते हैं। इस बार सुधीर गौतम की चर्चा किसी मैच या सचिन तेंदुलकर के कारण नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर पर देखे जाने के कारण हो रही है।
Special Day with Captain Cool @msdhoni, Super Lunch with Super Family at Farm House. Words can't describe the moments spent. Thank You MS Dhoni and Sakshi Di @SaakshiSRawat. Captain Relaxed after winning #IPL2018 @ChennaiIPL. pic.twitter.com/qZHjGm9KCR
— Sudhir Kumar Gautam (@Sudhir10dulkar) June 1, 2018
धोनी की फैमिली के संग डिनर
अक्सर स्टेडियम में शंखनाद और भारत के झंडे को लहराते हुए नजर आने वाले सुधीर गौतम हाल ही के दिनों में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के रांची स्थित फॉर्म हाउस पर डिनर करने पहुंचे। सुधीर गौतम ने खुद महेन्द्र सिंह धोनी की फैमिली के साथ डिनर करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। सुधीर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो महेन्द्र सिंह धोनी, उनकी पत्नी साक्षी धोनी और उनके पिता पान सिंह धोनी के साथ कुछ और लोग डिनर करते दिख रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए सुधीर ने लिखा है कि कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ स्पेशल डे, सुपर लंच विद सुपर फैमिली। इस लम्हे को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, थैंक यू एमएस धोनी और साक्षी दी। कैप्टन आईपीएल 2018 जीतने के बाद रिलेक्स महसूस कर रहे हैं।
IPL के बाद आराम कर रहे हैं माही
27 मई को आईपीएल-11 का खिताब अपने नाम करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। अब धोनी को आयरलैंड के साथ होने वाले 2 टी-20 मैचों के दौरान हम मैदान पर खेलते हुए देख सकते हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैचों के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड में 3 टी-20, 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है और फैंस को धोनी से इंग्लैंड दौरे पर आईपीएल जैसी धमाकेदार बल्लेबाजी की ही उम्मीद होगी। महेन्द्र सिंह धोनी का बल्ला आईपीएल-11 में जमकर चला था और उन्होंने 16 मैचों में 455 रन बनाए।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: बेसन के लड्डू के लिए धोनी-जीवा के बीच फाइट, देखें Cute Video
दैनिक भास्कर हिंदी: ऑनलाइन सर्वे : फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आए धोनी, सहवाग और हर्षा भोगले
दैनिक भास्कर हिंदी: बेटी जीवा के स्कूल पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, देखें VIDEO
दैनिक भास्कर हिंदी: धोनी के सपोर्ट में आया टीम इंडिया का यह ओपनर बल्लेबाज, दिया ये बड़ा बयान