- Dainik Bhaskar Hindi
- Sports
- Wrestler Sagar Dhankar's murder Olympian Sushil Kumar arrested by delhi police
दैनिक भास्कर हिंदी: फरार कुश्ती चैंपियन सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार, सागर धनखड़ केस में वॉन्टेड

हाईलाइट
- दिल्ली से गिरफ्तार हुए पहलवान सुशील कुमार
- सागर धनखड़ मर्डर केस में चल रहे थे फरार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या के मामले में आज पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुशील के नाम पर 1 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। सुशील के साथ हत्या में मौजूद एक और अपराधी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली के मुंडका इलाके से दोनों की गिरफ्तारी हुई है।
क्यों भागे सुशील
4 मई को जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ और उसके दोस्तों का अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद उन्हें छत्रसाल स्टेडियम में बुरी तरह से पीटा गया, उसके कुछ ही दिन बाद सागर धनखड़ की मौत हो गई। इस मामले के बाद से सुशील फरार थे। बता दें कि एक वक्त सुशील कुमार सागर धनखड़ को अपने छोटे भाई की तरह मानते थे। उन्होंने अपना फ्लैट भी सागर को रहने के लिए दिया था। इस दौरान सागर ने दो महीने का किराया दिए बिना, फ्लैट खाली कर दिया था। बाकी पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान 4 मई को छत्रसाल स्टेडियम में पुलिस को हत्या की सूचना मिली जिसके बाद से सुशील कुमार फरार थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुशील ने अग्रिम जमानत के लिए रोहिणी कोर्ट में आवेदन दिया था।
कोर्ट में दिए गए तर्क
सुशील कुमार के वकील ने तर्क देते हुए कहा कि वह बड़े खिलाड़ी और ओलंपियन हैं, उन्होंने अपने नाम पर कई खिताब किए है। उन्हें इस साजिश में फंसाया जा रहा है। पुलिस ने साजिश में फंसाने के लिए ही 6 घंटे बाद FIR दर्ज की। सुशील के पास सागर धनखड़ की हत्या का कोई उद्देश्य नहीं है, उनका पासपोर्ट गलत तरीके से जब्त कर लिया गया था। उनके परिवार वालों को परेशान किया जा रहा है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कुश्ती चैंपियन सागर राणा की हत्या का मामला, पहलवान सुशील कुमार की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देगी दिल्ली पुलिस
दैनिक भास्कर हिंदी: Murder Case: पहलवान सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, पीड़ितों के बयान दर्ज
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार कोरोना पॉजिटिव
दैनिक भास्कर हिंदी: सुशील चंद्रा देश के अगले चीफ इलेक्शन कमिश्नर होंगे, 13 अप्रैल को लेंगे जिम्मेदारी
दैनिक भास्कर हिंदी: दुखद: नहीं रहे दैनिक भास्कर जबलपुर के संपादक सुशील तिवारी