मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी हेलीपैड पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया आत्मीय स्वागत

By - Bhaskar Hindi |15 Jun 2025 12:38 AM IST
- पचमढ़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमित शाह का किया स्वागत
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहे मौजूद
- वीडी शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का शनिवार को पचमढ़ी आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं जगदीश देवड़ा सहित नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद वीडी शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद मती माया नारोलिया, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विधायक विजयपाल सिंह, मती प्रीती पवन शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Created On :   15 Jun 2025 12:38 AM IST
Next Story