- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम-पिपरिया...
सड़क हादसा: मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम-पिपरिया हाइवे पर टवेरा -ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत 7 घायल

डिजिटल डेस्क, पिपरिया। मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम-पिपरिया हाइवे पर एक टवेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हुई। जिसमें टवेरा के परखच्चे उड़ गए। इस सडक हादसे में दूल्हा के 18 वर्षीय भतीजे शुभम मोरप्पा समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई समेत सात लोग घायल बताए जा रहे है। मृतकों में महेंद्रवाड़ी निवासी 22 वर्षीय विनीत पिता मोहन यादव, 19 वर्षीय साहिल पिता हरगोविंद यादव, 57 वर्षीय हरिसिंह गणेशराम यादव और माखननगर निवासी संतोष पिता मंगल सिंह प्रजापति भी शामिल हैं।
हादसा आंचलखेड़ा के पास हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक टवेरा में सवाल लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहयोग से घायलों को नजदीकी अस्पताल माखननगर में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। जबकि मृतक शवों के पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया। टक्कर में घायल लोगों में दूल्हे का भाई सुमित पिता सुखराम मोरप्पा, अमर पिता केशव प्रसाद यादव, विनोद पिता भोलाराम उईके, भारत पिता दामोदर यादव, आकाश पिता मुन्नलाल इवने, देवांश पिता राम गोपाल इवने, राजेश पिता राम भरोस धुर्वे घायल हैं।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र गोंदिया में दो ट्रेलर की टक्कर में ड्राइवर की मौत, जलगांव में एक पेड़ ने बचाई चार लोगों की जान
टवेरा में महेंद्रवाड़ी और माखननगर के करीब दर्जनभर लोग बुधनी में गांव के राघवेंद्र मोरप्पा की शादी में पहुंचे थे, यहां से सभी अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी क्रासिंग के दौरान टवेरा ट्रॉली की साइड से टकरा गई। जबकि नर्मदापुरम की तरफ से ट्रैक्टर-ट्रॉली उपज लेकर आ रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक आंचलखेड़ा गांव के नजदीक तवा नदी पुल के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे यह टक्कर हुई । माखननगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   27 April 2026 3:44 PM IST













