- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मनोज जरांगे के चौथे दिन निर्जल...
Manoj Jarange Protest: मनोज जरांगे के चौथे दिन निर्जल आंदोलन शुरू, सूबे के सीएम फडणवीस ने बुलाई तत्काल बैठक

- मराठा आरक्षण को लेकर GR ड्राफ्ट की तैयारी
- हैदराबाद गजट और सातार गजट पर विस्तार से चर्चा
- आज से मनोज जरांगे के निर्जल आंदोलन की शुरूआत
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनोज जरांगे के विरोध प्रदर्शन से महाराष्ट्र सरकार में उथल-पुथल देखने को मिला है। सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को अर्जेंट बैठक बुलाई, इसमें मराठा आरक्षण उपसमिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील, दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार शामिल हुए। इनके अलावा शिंदे समिति के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त जस्टिस संदीप शिंदे भी मौजूद रहे। जिसका आयोजन सीएम के वर्षा निवास में रखा हुआ।
आरक्षण के साथ इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इस मीटिंग में मराठा आरक्षण के साथ-साथ हैदराबाद गजट और सातार गजट पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं, इस दोनों गजट को लागू करने के लिए बीते रविवार को राधाकृष्ण विखे पाटील ने महाधिवक्ता के साथ मिलकर रॉलय स्टोन बंगले पर चर्चा की थी, इसमें कानून पहलूओं को लेकर बातचीत हुई। आज की बैठक समाप्त होने के बाद इसका प्रस्ताव शिंदे समिति, जरांगे पाटील तक ले जाने का काम करेगी।
मराठा आरक्षण बिल कैसे होगा पास
प्रदेश सरकार इस बैठक में आरक्षण को लेकर GR ड्राफ्ट की तैयारी कर रही है। इसके बाद यह ड्राफ्ट फडणवीस सरकार के एडवोकेट जरनल के पास भेजा जाएगा, जहां पर उसकी उचित समीक्षा होगी। जिसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि आज मराठा आंदोलन का चौथा दिन है। अभी तक सरकार की तरफ से कोई बात करने को नहीं गया। इसके कारण जरांगे का सोमवार से निर्जल आंदोलन की शुरूआत हो गई हैं। इसके लिए जरांगे पाटिल के स्टेज के सामने एक दूसरा स्टेज बनाया जा रहा है, ताकि जमीन पर बारिश की वजह से कीचड़ न हो जाए। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि आरक्षण के लिए जरांगे को अभी लंबी लड़ाई लड़नी है। उनका यह आंदोलन साउथ मुंबई के आजाद मैदान में चल रहा है।
Created On :   1 Sept 2025 7:00 PM IST