प्रेम विवाह का दो साल बाद विरोध, दामाद पर जानलेवा हमला

प्रेम विवाह का दो साल बाद विरोध, दामाद पर जानलेवा हमला
आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ससुराल के लोगों ने दामाद सहित दो लोगों पर जानलेवा हमला किया। उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। घटना को प्रेम विवाह करने के विरोध में अंजाम दिया गया। यशोधरा नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर ससुर सहित तीन भाइयों और नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने नाबालिग को सुधारगृह और आरोपियों को पुलिस की रिमांड में भेज दिया है। गुलशन नगर निवासी जख्मी मोहम्मद सलालुद्दीन कामिल मो. परवेज कुरैशी (27) और उसका मामा भाई फैजल शफी कुरैशी (30), वांजरा निवासी हैं। उन्हें गंभीर हालत में मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेटी को परेशान किया, तो समझाने गए थे

सलालुद्दीन नास्ते का ठेला लगता है। करीब दो वर्ष पहले उसने आरोपी आलम अली हसन अंसारी (44), वनदेवी नगर निवासी की बेटी से भागकर प्रेम विवाह िकया। इस विवाह को आलम और परिवार के अन्य सदस्यों का विरोध था। इस बात को लेकर उनमें कई बार िववाद हुआ। शादी के दो वर्ष बाद आलम को पता चला कि, सलालुद्दीन उसकी बेटी से ठीक नहीं रहता है। उसे प्रताड़ित करता है। पहले ही प्रेम विवाह करने से आलम, सलालुद्दीन का गुस्सा करता था। जब बेटी को परेशान करने की बात पता चली, तो उसे समझाने के लिए आलम और उसके आरोपी भाई सिकंदर अली हसन अंसारी (21), सुलतान अंसारी गए।

दामाद और उसके भाई पर चाकू से किया हमला

प्रेम विवाह की बात फिर से निकलने पर आलम और उसके भाइयों ने नाबालिग की मदद से सलालुद्दीन पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने दौड़े उसके मामे भाई पर भी वार िकए और दोनों को जान से मारने का प्रयास िकया। इससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सूचना िमलते ही यशोधरा नगर पुलिस सदल-बल मौके पर पहुंची। प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को िगरफ्तार िकया। मंगलवार की दोपहर अदालत मंे पेश कर उन्हें 19 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि नाबालिग को सुधारगृह भेज दिया गया है।

Created On :   17 May 2023 7:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story