कृषि तकनीकी की जानकारी देने ट्रांस प्लान्टर मशीन द्वारा धान रोपाई का प्रदर्शन!

Demonstration of paddy transplanting by trans planter machine to give information about agricultural technology!
कृषि तकनीकी की जानकारी देने ट्रांस प्लान्टर मशीन द्वारा धान रोपाई का प्रदर्शन!
कृषि तकनीकी की जानकारी देने ट्रांस प्लान्टर मशीन द्वारा धान रोपाई का प्रदर्शन!

डिजिटल डेस्क | पन्ना किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकी की जानकारी देने के लिये गुनौर विकास खण्ड के ग्राम तिदुनहाई में स्वचलित पैडी ट्रांस प्लान्टर मशीन द्वारा धान रोपाई का प्रदार्शन किया गया। इस तकनीकी का उपयोग कारगर होने के साथ समय और श्रमिक की बचत होती है।

यह मशीन कृषिकों केा शासन द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध करायी जा रही है। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य किसानों को पैडी ट्रांस प्लान्टर की जानकारी देना है।

ताकि किसान कम समय में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में रोपाई कर सकें। इसमें समय और श्रमिक दोनो की बचत कर अधिक लाभ कमाया जा सके। प्रदर्शन के समय कृषि अभियांत्रकी से सहायक कृषि यंत्री श्री एन0एल0 मेहरा

तकनीकी अधिकारी श्री एस.के. उपाध्याय, सहायक संचालक कृषि श्री उत्तम सिंह बागरी, कृषि अभियंता की पन्ना से उपयंत्री शोभित ठावरे के साथ संबंधित जन उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को इस तकनीकी का उपयोग करने से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

Created On :   4 Aug 2021 4:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story