कोरोना के उपचार एवं रोकथाम के लिए अस्थाई मानव संसाधन की व्यवस्था!

Provision of temporary human resources for the treatment and prevention of corona!
कोरोना के उपचार एवं रोकथाम के लिए अस्थाई मानव संसाधन की व्यवस्था!
कोरोना के उपचार एवं रोकथाम के लिए अस्थाई मानव संसाधन की व्यवस्था!

डिजिटल डेस्क | पन्ना कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र द्वारा जिले में नोवल कोरोना वायरस महामारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए अस्थाई मानव संसाधन की व्यवस्था की जा रही है। इनमें स्नात्कोत्तर चिकित्सा अधिकारी (पीजीएमओ), आयुष चिकित्सा अधिकारी फर्मासिस्ट लैब टेक्निशियन, स्टॉफ नर्स के अस्थाई पदों की पूर्ति साक्षात्कार (वॉक इन इन्टरव्यू) से की जाएगी। यह सेवाएं दो माह के लिए होंगी। आवश्यकता पडने पर इन्हें हटाया या बढाया जा सकता है।

इन पदों के लिए आवेदन फार्म के साथ स्वप्रमाणित शेक्षणिक योग्यता, मूल निवास प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, जीवित पंजीयन, आयु प्रमाण हेतु 10वीं एवं 12वीं अंक सूचियां लगाना अनिवार्य होगा। आवेदन 28 अप्रैल तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। उपरोक्त पदों की संख्या को बढाने एवं घटाने एवं निरस्त करने का अधिकार कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति को होगा।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

Created On :   27 April 2021 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story