हत्याकांड का खुलासा, महिला के पहले पति ने की थी हत्या, जंगल से पकड़ाया हत्यारा, दूसरी शादी करने से था नाराज

हत्याकांड का खुलासा, महिला के पहले पति ने की थी हत्या, जंगल से पकड़ाया हत्यारा, दूसरी शादी करने से था नाराज
  • तलाक और महिला की दूसरी शादी से नाराज था आरोपी
  • रविवार सुबह मिला था मृतका का शव
  • आरोपी ने कबूला जुर्म

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/चौरई। चौरई के ग्राम खूंट पिपरिया में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पहले पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी तलाक और महिला की दूसरी शादी से नाराज था। महिला उसकी बेटी का पता भी नहीं बता रही थी। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद वह छिपते हुए जंगल पहुंच गया था। जहां से पुलिस ने उसको दबोच लिया।

गौरतलब हैं की खूंट पिपरिया निवासी दीपिका रघुवंशी उम्र 32 साल का शव रविवार सुबह उसके ही घर के पीछे मिला था। दीपिका का 2022 में अपने पहले पति सिरस निवासी रामकृष्ण रघुवंशी से तलाक हो चुका था। दोनों की एक बेटी भी हैं। तलाक के बाद बेटी अपनी मां के साथ थी। दीपिका ने दूसरी शादी कर ली तो रामकृष्ण उससे अपनी बेटी के बारे में पता करना चाहता था। लेकिन दीपिका बेटी का पता नहीं बता रही थी। जिससे वह नाराज था, इसके अलावा दीपिका ने दूसरी शादी भी कर ली थी। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति रामकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी ने गुस्से में हत्या करना स्वीकारा हैं। उसने बताया कि वह लगातार दीपिका पर नजर रखे हुए था। दीपिका की हत्या कर वह फरार हो गया था। 2 दिन की तलाश के बाद आरोपी सिवनी और चौरई की बॉर्डर से लगे जंगल में पकड़ाया।

बुलाया, बहस हुई तो कर दी हत्या

आरोपी ने बताया की तलाक के बाद दीपिका बेटी को लेकर चली गई थी। अचानक वह दूसरी शादी करके चौरई के पास खूंट पिपरिया आ गई। वह बेटी का पता भी नहीं बता रही थी। जिससे वह गुस्से में था। उसने हत्या वाली रात को मृतिका को बुलाया और उस पर हमला कर दिया था।

Created On :   20 July 2023 11:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story