Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 14 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
14 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 14 Jun 2025 11:28 AM IST

    महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ रिलीज, मोनालिसा की अदाओं और खूबसूरती ने बनाया लोगों के दिवाना

    महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है जल्दी ही वे सनोज मिश्रा की फिल्म में भी नजर आने वाी है लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही मोनालिसा स्टार बन गई हैं उनका पहला एल्बम गाना 'सादगी' रिलीज हो गया है। गाने का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इस गाने की रिलीज और मोनालिसा को देखने का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली गाना रिलीद हो गया है जिसमें मोनालिसा की अदाओं और खूबसूरती ने लोगों के दिवाना बना दिया है। 

  • 14 Jun 2025 11:10 AM IST

    अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में NIA की एंट्री, राज्य सरकार को दी सहायता की पेशकश

    अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में NIA की एंट्री, राज्य सरकार को दी सहायता की पेशकश

  • 14 Jun 2025 11:00 AM IST

    ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी

    इजरायल और ईरान की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर आगाह किया है। ट्रंप ने ईरान को चेताते हुए कहा कि अभी भी देर नहीं हुई है। ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए बातचीत की टेबल पर लौटना होगा। उन्होंने ईरान पर हुए इन हमलों को बेहद सटीक और सफल बताया।

  • 14 Jun 2025 10:50 AM IST

    बढ़ते कोरोना मामलों के बीच पंजाब सरकार ने मास्क पहनने की दी सलाह

    देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब पंजाब सरकार ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें खासतौर पर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

  • 14 Jun 2025 10:42 AM IST

    यूपी में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जून तक बंद

    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी मान्यता प्राप्त व परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में ग्रीष्मावकाश को 30 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। सभी स्कूल अब 1 जुलाई 2025 से दोबारा खुलेंगे।

  • 14 Jun 2025 10:30 AM IST

    पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

    सब्दलपुर चट्टी के पास थाना भीमपुरा पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर बैठे व्यक्तियों को थाना भीमपुरा पुलिस द्वारा पीछ कर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मोटर साइकिल सवार द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे गोली बदमाश के बांये पैर में लगी है। 

  • 14 Jun 2025 10:20 AM IST

    पिस्टल सटाकर साढ़े चार लाख की लूट

    लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदमारी वार्ड में शनिवार की सुबह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल सटाकर लूटपाट की। बदमाशों ने गले से सोने की चेन और चार अंगूठियां लूट ली। इसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है।

  • 14 Jun 2025 10:10 AM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    आज नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपए रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 92.02 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.82 रुपए और डीजल 92.40 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल 94.95 रुपए और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 95.05 रुपए और डीजल 88.19 रुपए प्रति लीटर है।

  • 14 Jun 2025 10:00 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत घटी

    बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले कुछ हद तक राहत देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (14 जून 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 71.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, बीते दिन इसमें जबरदस्त बढ़त देखी गई थी और यह 75.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।

  • 14 Jun 2025 9:51 AM IST

    मुंबई विक्रोली फ्लाईओवर आज से शुरू, यातायात को मिलेगी रफ्तार

    मुंबई के विक्रोली क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने और शहरवासियों को राहत प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लाल बहादुर शास्त्री मार्ग (विक्रोली पश्चिम) को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (विक्रोली पूर्व) से जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर अब बनकर तैयार है। यह फ्लाईओवर शनिवार शाम चार बजे से वाहनों के लिए खुल जाएगा, जिससे मुंबईकरों की आवाजाही और सुविधाजनक होगी।

Created On :   14 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story