Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 19 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
19 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 19 July 2025 8:12 AM IST

    स्वच्छता अभियान को सफल बनाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी- आशीष सूद

    दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में अगस्त 2025 में प्रस्तावित स्वच्छता अभियान के लिए कार्ययोजना तैयार करने और इसके क्रियान्वयन के लिए आवश्यक संसाधनों और लॉजिस्टिक सहयोग की रूपरेखा तय करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों ने मंत्री के साथ स्वच्छता अभियान के आवश्यक आंकड़े, आगामी कार्य योजनाओं और जानकारी को साझा किया।

  • 19 July 2025 8:10 AM IST

    चंदन मिश्रा मर्डर में शामिल शूटर्स पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

    पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में बाकी चार आरोपियों के गिरफ्तारी की खबर है। एक बदमाश तौसीफ उर्फ बादशाह की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अब हत्याकांड में पांचों की गिरफ्तारी हो गई है। पश्चिम बंगाल में STF की छापेमारी के दौरान चारों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

  • 19 July 2025 8:02 AM IST

    उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता

    उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से इलाके में दहशत फैल गई और लोग दुकानों से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हो गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 बताई जा रही है। 

Created On :   19 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story