Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 31 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
31 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 1 Jun 2025 1:00 AM IST

    IPL 2025 के दूसरे क्वालीफायर में आमने-सामने होंगे MI-PBKS

    आईपीएल की सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से मात देकर दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह बना ली है। अब रविवार 1 मई को आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का सामना श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाने वाला है।

  • 1 Jun 2025 12:48 AM IST

    दिल्ली हाई कोर्ट ने ईसाई सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी को सही ठहराया

    दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना के तीन कैवेलरी रेजीमेंट के एक कमांडिंग ऑफिसर की बर्खास्तगी को बरकरार रखा है। अधिकारी ने खुद के ईसाई धर्म से होने का हवाला देते हुए रेजीमेंट के मंदिर और गुरुद्वारे में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने से इनकार कर दिया था। सैमुअल कमलेसन नाम के अधिकारी ने पेंशन और ग्रेच्युटी के बिना सेना से बर्खास्तगी के आदेश को चुनौती देते हुए अपनी सेवा फिर से बहाल करने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया।

  • 31 May 2025 11:57 PM IST

    ​युद्ध विराम के सवाल पर बोले जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर

    जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर कहते हैं, "जहां तक ​​युद्ध विराम का सवाल है। मैंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का बयान पढ़ा, जो एक शिक्षित और समझदार व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम पाकिस्तान की पहल पर हुआ। मैं सोच रहा हूं कि अगर पाकिस्तान युद्ध विराम चाहता था, तो इसका मतलब है कि सेना सही काम कर रही है; हम पाकिस्तान को हरा रहे थे। तो अगर पाकिस्तान युद्ध विराम चाहता था, तो हम क्यों सहमत हुए? सेना को इसे दो दिन और चलने देना चाहिए था। अगर पाकिस्तान युद्ध विराम नहीं चाहता था, तो वह जो दावा कर रहा है वह गलत है। जब पाकिस्तान बैकफुट पर था और आपसे युद्ध विराम की भीख मांग रहा था, तो आपने युद्ध विराम क्यों किया? यह आपके सामने है, वह जो कह रहा है वह गलत है।"

  • 31 May 2025 11:51 PM IST

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य दौरे पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल का बयान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य दौरे पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "बंगाल की 10 करोड़ जनता और मातृ शक्ति, उसी का समर्थन करती है जो हमारे माथे के सिंदूर की मर्यादा का ध्यान रखता है। सिंदूर हमारा अलंकार है। आज बंगाल के लोग और हमारे कार्यकर्ता बंगाल में परिवर्तन चाहते हैं। 2026 में बंगाल में भाजपा आएगी।"

  • 31 May 2025 11:37 PM IST

    केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, "इस समय राहुल गांधी बीमार अवस्था में हैं। जो सेना और देश का सम्मान न करे और देश की सफलता पर गर्व न करे और पाकिस्तानी सेना का गुणगान करता रहे, उसके बारे में गंगा मैया के तट से कुछ बोलना उचित नहीं है। कांग्रेस सत्ता वियोग में सब भूल चुकी है।"

  • 31 May 2025 11:34 PM IST

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

  • 31 May 2025 11:08 PM IST

    अबू आजमी ने कोलकाता में शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर कोलकाता पुलिस की सराहना की

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख और विधायक अबू आजमी ने कोलकाता में शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर कोलकाता पुलिस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति किसी धर्म, धर्मगुरु, पवित्र ग्रंथ या समुदाय का अपमान करता है, उसके खिलाफ सख्त आतंकवाद विरोधी कानून लागू होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर नफरत फैलाने वालों को खुली छूट देने का गंभीर आरोप लगाया।

  • 31 May 2025 10:19 PM IST

    दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहतर हो- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "पिछली सरकारों ने हमेशा वायु प्रदूषण की बात की लेकिन उसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहतर हो। हमने विशेषज्ञों के साथ बैठक की और जाना की किस तरह से एयर क्वालिटी को सुधार सकते हैं। 1000 वाटर स्प्रिंकलर, एंटी स्मॉग गन दिल्ली की सड़को पर काम करेंगी। PWD के माध्यम से दिल्ली सरकार खुद इसको चलाएगी और उसकी मॉनिटरिंग भी करेगी। हमने वर्तमान में 400 देवी बस लांच की थी और इस साल के अंत तक हम 2000 और बस दिल्ली की जनता को देने वाले हैं।"

  • 31 May 2025 10:12 PM IST

    थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ल्ड

    थाईलैंड की ओपाल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस साल फिनाले हैदराबाद हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित हुआ। वहीं, भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बाहर हो गई हैं। वह 108 देशों की कंटेस्टेंट्स से मुकाबले में टॉप-20 में शामिल हो चुकी थी, लेकिन वो टॉप-8 तक नहीं पहुंच सकीं। 

  • 31 May 2025 10:05 PM IST

    जे.पी. नड्डा और भजनलाल शर्मा ने राज्य में स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा और प्रगति के लिए एक बैठक की

    जयपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा और प्रगति के लिए एक बैठक की।

Created On :   31 May 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story