Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 31 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
31 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 31 May 2025 10:23 AM IST

    दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे

    भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर '100 दिन सेवा के' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लोगों को संबोधित करेंगी।

  • 31 May 2025 10:17 AM IST

    वडोदरा में एस जयशंकर

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पारुल विश्वविद्यालय में विदेशी राष्ट्रीय छात्रों के दीक्षांत समारोह में कहा कि हम कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे। भारत के राष्ट्रीय हितों में जो भी निर्णय लिए जाने हैं, वे लिए जा चुके हैं और लिए जाते रहेंगे।

  • 31 May 2025 10:13 AM IST

    पाकिस्तान को समर्थन देने वाले कोलंबिया के बदले सुर, शशि थरूर की नाराजगी के बाद लिया बयान वापस, भारत की कूटनीतिक जीत

    भारत ने बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल की है। शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलिगेशन कोलंबिया को पाकिस्तान की सच्चाई बताने में सफल रहा। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना जाहिर की थी। लेकिन अब उनकी ओर से अब आधिकारिक तौर पर बयान वापस ले लिया है।     

  • 31 May 2025 10:05 AM IST

    कई शहरों में बदलए गए ईंधन के रेट

    आज नोएडा में पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 95.05 रुपए और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 88.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 05-05 घटकर क्रमश: 101.11 रुपए और 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार पटना में पेट्रोल 19 पैसे घटकर 105.41 रुपए और डीजल 17 पैसे कम होकर 91.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल 16 पैसे कम होकर 107.33 रुपए और डीजल 27 पैसे घटकर 96.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

  • 31 May 2025 9:57 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत घटी

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। फिलहाल, इसमें एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (31 मई 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 60.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत मामूली बढ़ी थी और यह 60.70 डॉलर प्रति बैरल था।

  • 31 May 2025 9:49 AM IST

    बरात से लौट रही कार खाई में पलटने से पांच की मौत

    वैवाहिक कार्यक्रमों को निपटाने के बाद शनिवार सुबह एक कार बरातियों को लेकर वापस लौट रही थी जो हादसे का शिकार हो गई। यह कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें चालक समेत पांच की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • 31 May 2025 9:28 AM IST

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह ईको वैन पाइप से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इस हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन में फंसे शव बाहर निकलवाए।

  • 31 May 2025 9:18 AM IST

    आगरा में ताजमहल परिसर में एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात

    आगरा में ताजमहल की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए टावर नंबर चार पर एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित किया गया है। यह सिस्टम 8 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन का पता लगाएगा और 500 मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में आते ही उसे निष्क्रिय कर देगा।

  • 31 May 2025 9:12 AM IST

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर हुए लैंडस्लाइड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। बताया गया है कि, यह हादसा तब हुआ जब छत्तीसगढ़ से आ रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर कुंड के पास, गुप्तकाशी के नजदीक भूस्खलन हुआ।

  • 31 May 2025 9:03 AM IST

    झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़

    सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। वहीं, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगल और पहाड़ों का सहारा लेकर भाग निकले। इधर, नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए IED के विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन के जवान सुनील कुमार घायल हो गए। घायल जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Created On :   31 May 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story