Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 31 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
31 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 31 May 2025 8:55 AM IST

    पीएम मोदी 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल के दूसरे भोपाल दौरे पर आज सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। वे यहां लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। जहां से सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों से लेकर मध्य प्रदेश को उसकी पहली मेट्रो ट्रेन का तोहफा देंगे।

  • 31 May 2025 8:50 AM IST

    केदारनाथ धाम में 30 मई तक 673,393 लोगों ने दर्शन किया

    केदारनाथ धाम में 30 मई तक 673,393 लोगों ने दर्शन किया है। इनमें पुरुषों की संख्या 15 हजार 441 रही है, वहीं महिलाओं की संख्या 8 हजार 474 है, जबकि, बच्चों की संख्या 317 है। इनमें विदेशी पुरुष, विदेशी महिला और विदेशी बच्चों की संख्या शून्य है। वहीं दैनिक आंकड़ा 24232 है।

  • 31 May 2025 8:47 AM IST

    सिएरा लियोन के फ्रीटाउन में आतंकवाद पर बोले सासंद सस्मित पात्रा

    BJD सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि एक आतंकवादी आता है, पति से उसका धर्म पूछता है, वह अपना धर्म बताता है और आतंकवादी उसे गोली मार देता है। पत्नी पलटकर कहती है कि मुझे भी मार दो, मैं क्यों जीऊं? आतंकवादी पलटकर महिला से कहता है, मैं तुम्हें नहीं मारूंगा, जाओ और अपनी सरकार को यह बताओ। फिर ऑपरेशन सिंदूर आया। हमने पाकिस्तान में घुसकर उन पर हमला किया। यह नया भारत है। यकीन मानिए कि यह नया भारत है और आप नए भारत का चेहरा हैं। 

  • 31 May 2025 8:43 AM IST

    मध्य प्रदेश 'जय हिंद सभा' में जबलपुर नहीं आएंगे राहुल, प्रियंका गांधी

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में 31 मई को होने वाली 'जय हिंद सभा' में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का बहुप्रतीक्षित आगमन अब टल गया है। राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। जबलपुर में 31 मई को 'जय हिंद सभा' होने वाली है, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सम्मिलित होने की जानकारी पहले दी गई थी। शहर में जगह-जगह प्रियंका गांधी के पोस्टर भी लगाए जा चुके हैं। लेकिन अब कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि इस सभा में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और उमंग सिंगार जैसे नेता शामिल होंगे। एयरपोर्ट से शुरू होने वाली यात्रा शौर्य स्तंभ पर शहीदों को याद करेगी। इसके बाद शहीद स्मारक गोल बाजार में सभा का आयोजन किया जाएगा।

  • 31 May 2025 8:38 AM IST

    कांग्रेस सांसदों के बयान सही, सिंदूरदानी के बहाने सच छिपाने की कोशिश- अजय राय

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हालिया बयान पर टिप्पणी की। इसके अलावा, उन्होंने राज्य सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत दुल्हनों को उपहार में 'सिंदूरदानी' दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाया।

  • 31 May 2025 8:33 AM IST

    राजस्थान में कोरोना के 15 नए मामले दर्ज, जयपुर से मिले सात मरीज

    राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 15 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को एक अधिकारी ने बताया कि जयपुर में सबसे ज्यादा सात मामले सामने आए हैं। इसके बाद बीकानेर में तीन और उदयपुर में दो मामले सामने आए हैं। जोधपुर और दो अन्य स्थानों से भी अलग-अलग मामले सामने आए हैं।

  • 31 May 2025 8:29 AM IST

    डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील के आयात पर टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% करने की योजना की घोषणा की

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी इस्पात आयात पर टैरिफ को दोगुना करने की योजना की घोषणा की, जिससे टैरिफ की दर मौजूदा 25 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस टैरिफ का उद्देश्य अमेरिकी इस्पात उद्योग को बढ़ावा देना है।

  • 31 May 2025 8:19 AM IST

    दिल्ली की भाजपा सरकार आज 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का करेगी उद्घाटन

    दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शहर का पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसका औपचारिक उद्घाटन 31 मई को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया जाएगा। इसी अवसर पर लगभग 33 नई स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत भी की जाएगी।'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' में कई तरह की सुविधाएं हैं, जो इसे खास बनाती हैं।

  • 31 May 2025 8:09 AM IST

    दिल्ली की बीजेपी सरकार आज जारी करेगी अपने 100 दिन के कामकाज की प्रोग्रेस रिपोर्ट

    दिल्ली की बीजेपी सरकार ने 30 मई को 100 दिन पूरे कर लिए हैं। वहीं आज 31 मई को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी। वह बताएंगी कि मौजूदा दिल्ली सरकार ने इन 100 दिनों में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। अब पार्टी दिल्ली की सत्ता में आने के 100वां दिन पूरे होने का जश्न मनाने जा रही है।

  • 31 May 2025 8:01 AM IST

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे

    केंद्रीय गृह मंत्री आज शाम कोलकाता में पहुंचेंगे। इसी दिन वह कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में साल्ट लेक में होटल में भाजपा के राज्य नेतृत्व के साथ एक बैठक करेंगे, जहां वह एक रात का प्रवास करेंगे। अगले दिन, 1 जून को, शाह पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे, जिसे केंद्रीय कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में निर्धारित किया गया है।

Created On :   31 May 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story