न्यू ईवी: MG Windsor EV Pro भारत में हुई लॉन्च, फुल चार्ज पर 449 किमी तक की दूरी करेगी तय

MG Windsor EV Pro भारत में हुई लॉन्च, फुल चार्ज पर 449 किमी तक की दूरी करेगी तय
  • आधिकारिक तौर पर बुकिंग 8 मई को शुरू होगी
  • विंडसर प्रो तीन नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी
  • शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपए है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने भारत में अपनी नई विंडसर प्रो (Windsor Pro) को लॉन्च कर दिया है। यह सितंबर 2024 में पेश की गई विंडसर EV के पहले अपडेट के तौर पर पेश किया गया है। देश में नए मॉडल के लॉन्च होने के एक साल से भी कम समय बाद पेश किए गए प्रो मॉडल में नए फीचर्स और बड़ा बैटरी पैक दिया गया है।

एमजी विंडसर प्रो ईवी की बुकिंग आधिकारिक तौर पर 8 मई, 2025 को शुरू होगी। विंडसर प्रो तीन नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन- सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज रेड और ऑरोरा सिल्वर में भी उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियों के बारे में...

MG Windsor EV Pro की कीमत

बात करें कीमत की तो, MG Windsor EV Pro को आधिकारिक तौर पर 17.49 लाख रुपए, एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो पहले 8,000 बुकिंग के लिए लागू है। जबकि, बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल 12.50 लाख रुपए, एक्स-शोरूम की कम कीमत पर उपलब्ध होगी, जिसमें बैटरी का किराया 4.5 रुपए प्रति किलोमीटर होगा।

MG Windsor EV Pro की खूबियां

नई विंडसर EV प्रो वेरिएंट लाइन-अप में तकनीकी रूप से सबसे एडवांस वर्जन भी है। इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) चार्जिंग क्षमता EV को बाहरी डिवाइस को पावर देने या किसी दूसरे EV को चार्ज करने की अनुमति देंगी। इसमें अलॉय व्हील्स के लिए नया डिजाइन दिया गया है।

इस ईवी में एक बड़ी 15.6-इंच टचस्क्रीन, एक 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, एक पैनोरमिक ग्लास रूफ और एक 9-स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम शामिल है। इसके अलावा ईवी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर्ड टेलगेट सहित अपडेट के साथ आता है। इंटीरियर में रीवर्क्ड अपहोल्स्ट्री और कई पैनल पर फॉक्स वुड इन्सर्ट मिलता है।

सुरक्षा की दृष्टि से इसमें छह एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ट्रैफिक जाम असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और कई अन्य इंटेलिजेंस सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जो आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

बैटरी और रेंज

JSW MG Windsor Pro EV में एक बड़ा अपग्रेड इसका बड़ा 52.9 kWh बैटरी पैक है। कंपनी का दावा है कि, सिंगल चार्ज में इसे 449 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें दी गई मोटर से ईवी को 136bhp की पावर आउटपुट और 200Nm का टॉर्क मिलता है। कार 7.4 kWh AC चार्जर को सपोर्ट करती है, जिसे फुल चार्ज होने में लगभग 9.5 घंटे लगते हैं, जबकि 60 kW DC फास्ट चार्जर इसे केवल 50 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज कर सकता है।

Created On :   6 May 2025 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story