Bihar Assembly Elections 2025: SIR में 35 लाख से अधिक मतदाताओं के कटेंगे नाम, जानिए अब तक कितनी हुई गणना

SIR में 35 लाख से अधिक मतदाताओं के कटेंगे नाम, जानिए अब तक कितनी हुई गणना
  • अंतिम चरण में वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया
  • बिहार में 35 लाख से अधिक मतदाताओं के कट सकते है नाम
  • अब तक 6 लाख से अधिक वोटर्स ने जमा किए फॉर्म

डिजिटल डेस्क, पटना। देशभर के कुछ राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए थे। इसमें मतदाताओं में धांधली को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्ष हमलावार रही है। इसी बीच बिहार विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। इसकों ध्यान में रखते हुए आयोग ने मतदाता सत्यापन (SIR) करवा रहा है, जो अपने अंतिम पड़ाव में है। ये प्रक्रिया 24 जून से शुरू हुई थी। जिसमें अब 11 दिन शेष है।

राज्य में कुल 7 करोड़ 90 लाख मतदाता है, इनमें से 6 करोड़ 60 लाख 67 हजार 208 वोटर्स ने अपना गणना फॉर्म जमा कर चुके है। जानकारी के मुताबिक, इनमें से करीब 35 लाख 69 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कट सकते हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 5 करोड़ 74 लाख से अधिक प्रपत्र अपलोड हो गए हैं। जिनमें 1.59 फीसदी मतदाता मृत पाए गए, वहीं 2.2 प्रतिशत स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं और 0.73 फीसदी लोग एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत हो गए हैं। यह आंकड़ा 4.52 प्रतिशत तक पहुंचता है।

आयोग ने दी ये जानकारी

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, अब सिर्फ 11.82 फीसदी मतदाता शेष है, इन्होंने भरे हुए गणना फॉर्म को जमा नहीं किया है। आयोग का कहना है कि कोई भी वोटर छूटें नहीं इसके लिए हर संभव काम किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इसके सर्वे को लेकर करीब एक लाख से बीएलओ नियुक्त किए गए हैं और यह प्रक्रिया तीसरे चरण में है। इस काम में राजनीतिक दलों के 1 लाख 50 हजार बीएलए भी पूरी तरह से सयोग कर रहे हैं।

प्रदेश के सभी 261 शहरी स्थानीय निकायों के 5683 वार्ड में विशेष शिविर लगाकर गणना की जा रही है। वहीं, अस्थायी रूप से प्रदेश से बाहर जाने वाले मतदाताओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि समय से पहले गणना फॉर्म समिट कर सकें। इस लिस्ट का ड्राफ्ट एक अगस्त को जारी किया जाएगा।

Created On :   19 July 2025 1:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story