New Song: फिल्म रूही का पहला गाना पनघट हुआ रिलीज- 2021 का पार्टी स्टाटर सॉन्ग 

Film Roohi first song Panghat release
New Song: फिल्म रूही का पहला गाना पनघट हुआ रिलीज- 2021 का पार्टी स्टाटर सॉन्ग 
New Song: फिल्म रूही का पहला गाना पनघट हुआ रिलीज- 2021 का पार्टी स्टाटर सॉन्ग 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2021 में भारत की पहली हॉरर-कॉमेडी का ट्रेलर, रूही (Roohi) का पहला गाना "पनघट" (Panghat) रिलीज कर दिया गया है। लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए फिल्म के म्यूज़िक पार्टनर सोनी म्यूजिक इंडिया (Sony Music India) ने इस फिल्म का पहला गाना रिलीज़ किया है।

असीस कौर, दिव्या कुमार, जिगर सरैया और सचिन संघवी द्वारा स्वरबद्ध किए गए इस गाने में मेलो डी ने रैप किया है। इस गाने को सचिन- जिगर ने कंपोज किया है। 

रुबीना दिलैक ने जीता बिग बॉस-14 का खिताब

अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने में राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा नज़र आयेंगे। पनघट यह एक फन सॉन्ग है जो जान्हवी के चरित्र के आंतरिक एकालाप को व्यक्त करता है।

सोनी म्यूजिक इंडिया वरिष्ठ निदेशक- मार्केटिंग, सानुजीत भुजबल का कहना है कि, " हम इस फिल्म के एल्बम को एक ऐसे गाने के साथ पेश करना चाहते थे जो मूवी का टोन सेट करता हो। यह गाना एक डांस नंबर है और जिसके बजने के कुछ सेकंड के भीतर ही लोग थिरक उठेंगे। ”

सचिन-जिगर कहते हैं, “इस गाने को कंपोज़ करना बहुत ही मजेदार रहा और हमें लगता है कि इसे बनाने के हमारे अनुभव ने गाने की वाइब्स को सही तरीके से पहचाना है। राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा ने विशेष तरीके से गीत को जीवंत किया है और अब हमें श्रोताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार है। "

ऑफ शोल्‍डर जंपसूट में बोल्ड नजर आई शहनाज कौर गिल

वहीं सिंगर असीस कौर का मानना है कि " यह गाना सचिन- जिगर  और दिव्या कुमार के साथ गाना एक सपने के समान था। यह एक ऐसा गाना है जिसे मैं डांस फ्लोर पर सुनना चाहती हूं।" पनघट का ऑडियो और वीडियो अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध है।

Created On :   22 Feb 2021 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story