BOLLYWOOD: दोस्त के बर्थडे पर तैमूर ने बजाया ड्रम, वीडियो हुआ वायरल

Taimur played drums on friends birthday, Video viral
BOLLYWOOD: दोस्त के बर्थडे पर तैमूर ने बजाया ड्रम, वीडियो हुआ वायरल
BOLLYWOOD: दोस्त के बर्थडे पर तैमूर ने बजाया ड्रम, वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के स्टार किड्स आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं। बात करें सैफ और करीना के लाडले तैमूर की तो सभी के फेवरेट बन चुके हैं। मीडिया के सामने पोज देना हो तो तैमूर कभी चूंकते नहीं हैं। बुधवार को करण जौहर ने अपने बच्चों के जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें हमेशा की तरह बड़े-बड़े स्टार्स अपने किड्स के साथ शामिल हुए।

यश और रूही की पार्टी में बॉलीवुड के फेमस सितारों के बच्चों का आना तो लाजमी था। स्टार किड्स का जमावड़ा इस बर्थडे पार्टी में देखने को मिला। इनमें सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान के साथ-साथ कुणाल खेमू और सोहा अली खान की बेटी इनाया नाओमी खेमू, एकता कपूर के बेटे रवि संग अन्य स्टार किड्स नजर आए।

जब तैमूर ने बजाया ड्रम.... 

सभी बच्चों ने इस पार्टी को खूब एंजाय किया। ऐसे में सभी को तैमूर अली खान ने अपना अलग अंदाज दिखाया। सोशल मीडिया पर यश और रूही के बर्थडे पार्टी की वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं। जहां एक वीडियो में यश, रूही, तैमूर और इनाया मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में तैमूर एक छोटा ड्रम बजा रहे हैं। ऐसे में एक फोटोग्राफर उनकी फोटो खींच रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: BIGG BOSS: बिग बॉस में भूत ने मारी एंट्री, ऐसा था घरवालों का रिएक्शन, शहनाज के उड़े होश

यह खबर भी पढ़ें: BOLLYWOOD: अदनान सामी को पद्मश्री मिलने से  स्वरा भास्कर नाराज, बोलीं- हमें गालियां दो, पाकिस्तानी को सम्मान

बता दें कि करण जौहर को साल 2017 में सेरोगेसी की मदद से यश और रूही मिले थे। 7 फरवरी को यश और रूही अपना तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।

Created On :   6 Feb 2020 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story