बजट: अमरावती मनपा का 496.5 करोड़ का बजट पेश, स्वास्थ्य पर होंगे 167.95 करोड़ रुपए खर्च

अमरावती मनपा का 496.5 करोड़ का बजट पेश, स्वास्थ्य पर होंगे 167.95 करोड़ रुपए खर्च
  • डीमार्ट की तर्ज पर व्यापार केंद्र स्थापित किया जाएगा
  • पार्षद निधि के लिए 1 करोड़ के टोकन
  • युवाओं के लिए पहली बार स्वतंत्र प्रावधान

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती महानगर पालिका आयुक्त देवीदास पवार ने बुधवार को वर्ष 2024-25 का 496.5 करोड़ का अनुमानित बजट पेश किया। जिसमें स्वेच्छा निधि के लिए 2 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया गया है। साथ ही पार्षद निधि के लिए 1 करोड़ के टोकन का भी प्रबंध बजट में किया गया है। इसके अलावा महानगर पालिका के अगले वर्ष चुनाव होते हैं, तो इसके लिए भी बजट में 6.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी तरह बजट में पहली बार युवाओं के लिए स्वतंत्र प्रावधान किया गया है।

प्रशासक के रूप में निगमायुक्त द्वारा पेश किए जाने वाला यह लगातार दूसरा बजट है। बुधवार को निगमायुक्त देवीदास पवार ने पत्र परिषद में बजट की विशेषताओं पर बताया कि शहर में 1700 बचत समूह हैं। जिसमें 15 हजार से अधिक महिलाओं का समावेश हैं। रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राजापेठ पुलिस स्टेशन के पीछे मनपा संकुल में डीमार्ट की तर्ज पर व्यापार केंद्र स्थापित किया जाएगा। जिसमें केवल बचत समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बिक्री के लिए रखा जाएगा। वर्ष 2023-24 में 12 स्वास्थ्य वर्धिनी केंद्र शुरू किए गए है। वर्ष 2024-25 में 17 नये स्वास्थ्य वर्धिनी केंद्र शुरू करना प्रस्तावित है।

पर्यटन क्षेत्र विकसित करेंगे

शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र में शिवटेकड़ी, भीमटेकड़ी, वडाली तालाब और छत्री तालाब को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। मनपा शालाओं का शिक्षा दर्जा बढ़ाने के लिए सभी कक्षा कमरों को डिजिटल करने, सुसज्ज ग्रंथालय निर्माण करने, शाला इमारत का नूतनीकरण कर छात्र-छात्राओं के लिए स्वयंत्र स्वच्छता गृह निर्माण करने का उद्देश्य है।

वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट पर एक नजर (आंकड़े करोड़ में )

आय

प्रारंभिक शेष-23.55

मनपा दर व कर-394.55

कर व अन्य स्त्रोत-20.30

अनुदान- 48.16

संकीर्ण-9.48

कुल राजस्व आय-472.49

शेष मिलाकर कुल आय- 496.05

खर्च

सामान्य प्रशासन- 140.33

सार्वजनिक सुरक्षा-28.17

स्वास्थ्य सुविधा- 167.95

शिक्षा- 69.44, अनुदान- 0.05

संकीर्ण- 6.50, मनपा निधि-82.84

कुल राजस्व खर्च-495.27

अंत में प्रस्तावित शेष-0.78

Created On :   14 March 2024 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story