Amravati News: अमरावती में 41 हजार महिलाओं की हुई ऑन रोड डिलीवरी

अमरावती में 41 हजार महिलाओं की हुई ऑन रोड डिलीवरी
  • जिले में 108 एम्बुलेंस बनी जीवनदायिनी
  • 4.27 लाख नागरिकों को मिला लाभ

Amravati News अमरावती जिले में आपात चिकित्सा सेवा के रूप में कार्यरत ‘108 एम्बुलेंस’ अब महज एम्बुलेंस नहीं, बल्कि मोबाइल जीवन रक्षक इकाई बन चुकी है। अब तक जिले के 4 लाख 27 हजार 926 नागरिकों ने इस सेवा का लाभ उठाया है, जिसमें दुर्गम मेलघाट क्षेत्र के 1 लाख 32 हजार 864 नागरिक भी शामिल हैं। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि आपातकालीन स्थिति में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाते समय 108 एम्बुलेंस में ही 41 हजार 316 प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए हैं। यही वजह है कि अब यह सेवा “मोबाइल प्रसूति अस्पताल” के रूप में भी पहचानी जा रही है।

जीवन के हर मोड़ पर साथ : एम्बुलेंस सेवा न केवल प्रसूति में बल्कि 19 हजार 474 सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर इलाज पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभा चुकी है। वहीं, हृदयघात जैसी गंभीर स्थितियों में 5 हजार 558 मरीजों को तत्क्षण सेवा, और जलन से पीड़ित 1 हजार 340 नागरिकों को भी इस एम्बुलेंस सेवा ने राहत दी है।

108 सेवा की शक्ति : राज्य सरकार की इस मुफ्त सेवा का संचालन सेंट्रलाइज सिस्टम के माध्यम से किया जाता है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में कुछ ही मिनटों में एम्बुलेंस मरीज के पास पहुंचती है। दुर्गम क्षेत्रों से लेकर शहर की गलियों तक, 108 एम्बुलेंस आज अमरावती जिले की हर सांस से जुड़ चुकी है। ये सेवा न केवल लोगों की जान बचा रही है, बल्कि आशा, सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक बन गई है।

जिले में प्रदान 108 एम्बुलेंस सेवाएं

वाहन दुर्घटनाएं 19474

जानलेवा हमले 2986

बर्न केसेस 1340

हृदय रोग 5558

गिरना 5613

नशा/विषाक्तता 9377

प्रसूति 41316

बिजली करंट 306

चिकित्सा सेवा 296727

अन्य 30390

बहु-आघात 14583

आत्महत्या 256

कुल 427926


Created On :   4 Jun 2025 5:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story