- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती में 6.83 लाख में से महज 16...
Amravati News: अमरावती में 6.83 लाख में से महज 16 हजार हेक्टेयर में हुई बुआई

- डीएपी की किल्लत का करना पड़ रहा है सामना
- कृषि केंद्रों पर उमड़ रही किसानों की भीड़
Amravati News जिले में खरीफ फसल की बुआई शुरू है। वर्तमान में कुल 6.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में से 16 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में औसतन 2.25 प्रतिशत बुआई हुई है। इसमें धारणी, चिखलदरा के किसानों ने धान, ज्वारी, मका, तुअर, सोयाबीन और कपास फसल की बुआई को प्राथमिकता दी है। तिवसा तहसील क्षेत्र में सोयाबीन और कपास की सर्वाधिक बुआई हुई, उसी प्रकार जिले की अन्य तहसीलों में भी तुअर, मुंग, उड़द समेत मुख्य फसल के रूप में सोयाबीन और कपास की बुआई किसानों ने की है। जिला कृषि विभाग के अनुमान के अनुसार इस वर्ष जिले में कपास का रकबा बढ़ने जा रहा है।
इस वर्ष किसानों को डीएपी खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इससे डीएपी के स्थान पर अन्य वैकल्पिक खाद का उपयोग का आह्वान कृषि विभाग कर रहा है। किसानों को तय भाव पर और दर्जेदार बीज उपलब्ध हो। लिंकिंग और कालाबाजारी रोकने तहसीलवार उड़न दस्तों को मैदान में उतारा गया है। अब तक जिले के सैकड़ों कृषि केंद्रों की ऑन स्पॉट पड़ताल की गई है। शहर-जिले के कृषि केंद्रों पर बीज-खाद आदि कृषि सामग्री की खरीदी में पहुंच रहे किसानों की भीड़ उमड़ने से कृषि केंद्रों की गतिविधियों पर भी जिला कृषि विभाग की पैनी नजर है।
खरीफ की बुआई का ब्योरा (आंकड़े हेक्टेयर में)
तहसील बुआई क्षेत्र अब तक हुई बुआई प्रतिशत
धारणी 47603.15 4863.00 10.22
चिखलदरा 24274.78 600.90 2.48
अमरावती 52701.25 31.20 0.06
भातकुली 49989.27 485.00 0.97
नांदगांव 65391.00 146.00 0.22
चांदुर रेलवे 40502.28 453.80 1.12
तिवसा 39961.24 4616.50 11.55
मोर्शी 56475.52 136.00 0.24
वरुड 47621.29 40.00 0.08
दर्यापुर 72997.49 43.50 0.06
अंजनगांव 43620.33 140.00 0.32
अचलपुर 41000.63 2015.00 4.91
चांदुर बाजार 45293.23 126.00 0.28
धामणगांव 55560.57 1640.50 2.95
कुल 682992.03 15337.40 2.25
Created On :   20 Jun 2025 11:12 AM IST