Amravati News: तेंदुए ने घर में घुसकर किया श्वान का शिकार ,जंगल में उठाकर ले गया

तेंदुए ने घर में घुसकर किया श्वान का शिकार ,जंगल में उठाकर ले गया
तपोवन क्षेत्र में लगातार दस्तक से हड़कंप

Amaravati News शहर के वन क्षेत्र से सटे तपोवन व विद्यापीठ क्षेत्र में तेंदुए के बढ़ते आतंक से हड़कंप व्याप्त है। बीती रात फिर एक बार स्थानीय निवासी ऋषिकेश देशमुख के घर में घुसे तेंदुए ने उनके घर के पालतू श्वान का शिकार किया और उसे जंगल में ले गया। विगत तीन दिनों से यहां लगातार तेंदुए के दर्शन हो रहे है। विविध घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वह तेंदुए कैद हुए हैं। जिससे नागरिकों ने तेंदुए समेत अन्य वन्य प्राणियों का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग उठाई है।

विदर्भ महारोगी सेवा मंडल के सचिव ने वन विभाग व पुलिस को दी शिकायत में बताया, तपोवन परिसर में नीलगाय, तेंदुआ तथा अन्य वन्य प्राणियों का संचार काफी बढ़ गया है। जिसकी कई शिकायतें वन विभाग से की गई है। 9 अगस्त 24 को जब तड़के 3.42 बजे तपोवन के हनुमान मंदिर के पास तेंदुआ दिखा तभी वन विभाग को सीसीटीवी फुटेज दिखाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद से तेंदुए का दिखना बढ़ गया। 14 जून को एक नीलगाय जंगल से भटक कर तपोवन में आयी थी। 15 जून को तेंदुए ने एक श्वान का शिकार किया। 16 जून को फिर से एक तेंदुए ने श्वान पर झड़प मारी थी। विगत तीन दिन से तो रोज देर रात में क्षेत्र में तेंदुए को देखा जा रहा है। जिससे तपोवन संस्था ने फिर एक बार वन विभाग से क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग का पत्र स्थानीय वन परिक्षेत्र अधिकारी को दिया है।

वन विभाग का दल लगा रहा गस्त : वन विभाग के रेस्क्यू दल के कर्मचारी तपोवन तथा परिसर के क्षेत्र में भी गस्त लगा रहे हंै। संबंधित क्षेत्र में सहज शिकार उपलब्ध होने के कारण वः वहीं कहीं पर दुबके बैठने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिससे उसकी गतिविधियों को ट्रेस करने में वन विभाग जुटा है, ऐसा वन्य प्राणी रेस्क्यू दल मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प से संबंधित अधिकारी ने बताया।


Created On :   19 July 2025 3:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story