Amravati News: तेंदुए ने किया श्वान का शिकार, दहशत में है क्षेत्र के रहने वाले

तेंदुए ने किया श्वान का शिकार, दहशत में है क्षेत्र के रहने वाले
  • छत्री तालाब से भानखेड़ा की ओर जानेवाले मार्ग पर हनुमानगढ़ी परिसर की घटना
  • लोग 5 बजे से ही मॉर्निंग वॉक पर निकलते है

Amravati News छत्री तालाब से भानखेडा की ओर जानेवाले मार्ग पर हनुमानगढ़ी परिसर में सोमवार 12 मई की रात कई लाेगों को तेंदुआ दिखाई दिया। इस रास्ते पर तेंदुआ मार्गक्रमण करते हुए पाया गया और बाद में सड़क किनारे बैठे हुए इस तेंदुए ने एक श्वान का भी शिकार किया। यह नजारा अनेकों ने अपने कैमरे में कैद किया है। उल्लेखनीय है कि छत्री तालाब से भानखेड़ा की ओर जानेवाले इस मार्ग पर लोग 5 बजे से ही मॉर्निंग वॉक पर निकलते है। उसी मार्ग पर रात के समय तेंदुए पानी और शिकार की तलाश में निकलते दिखाई देते है।

यह क्षेत्र वडाली वनपरिक्षेत्र में आता है। सोमवार कीलोग 5 बजे से ही मॉर्निंग वॉक पर निकलते है रात हनुमानगढ़ी परिसर में करीब 5 वर्ष उम्र का एक तेंदुआ मुख्य रास्ते से जाते हुए दिखाई दिया। कुछ लोगों ने उसे अपने कैमरे में कैद किया। इस मार्ग पर सुबह 5 बजे मालखेड व भानखेड़ा परिसर के सब्जी विक्रेता और दूध विक्रेता दोपहिया वाहनों से अमरावती शहर में आते है। यह मार्ग वन विभाग के क्षेत्र से जाने के कारण वन विभाग भी यहां वन्यप्राणियों के भ्रमण पर रोक नहीं लगा सकता।

वन क्षेत्र में होती रहती हैं पार्टियां :उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर हनुमान मंदिर और वहीं से कुछ दूरी पर एक टेकड़ी पर महादेव मंदिर है। शहर के अनेकों लोग अपने परिवार के सदस्यों के जन्म दिन यहां मनाते हंै। जन्म दिन पर यहां अनेकों लोग वन भोजन का भी आयोजन करते हैं। लगभग एक साल पहले हनुमान मंदिर पर शहर के एक परिवार ने अपने बेटे का जन्म दिन आयोजित करते हुए वहां उपस्थितों के लिए भोजन व्यवस्था की थी।

पार्टी में शामिल कुछ महिलाएं टेकड़ी पर महादेव मंदिर में भगवान को भोग चढ़ाने के लिए गई थी। यह महिलाएं मंदिर में आरती कर रही थी। उसी समय एक तेंदुआ मंदिर के सामने आकर खड़ा हो गया। रात के समय किया हुआ शिकार वहीं छोड़ने के बाद दूसरे दिन दोपहर 12 बजे के समय तेंदुआ वहां अपना छोड़ा हुआ शिकार ले जाने के लिए आया था। तेंदुए को सामने देखकर घबराई हुई महिलाओं ने दरवाजा बंद किया और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद मांगी। उसके बाद पुलिस व वन विभाग के दल उन्हें वहां से छुड़ा लिया। वन विभाग ने इस मार्ग पर सुबह के समय लोगों को मॉर्निंग वॉक करते समय उन्हें अकेले न घुमने की चेतावनी देनी चाहिए, वहीं वन क्षेत्र में पार्टियां करनेवालों पर बैन लगानी चाहिए। इस तरह की मांग वन्यप्रेमियों की ओर से की जा रही है।


Created On :   14 May 2025 3:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story