टैक्स वसूली: अमरावती मनपा ने 24 घंटे में 25 लाख 24 हजार का संपत्ति कर वसूला, जुटे हैं कर्मचारी

अमरावती मनपा ने  24 घंटे में 25 लाख 24 हजार का संपत्ति कर वसूला, जुटे हैं कर्मचारी
  • ऑनलाइन टैक्स भरना बना लोगों की पहली पसंद
  • 200 से अधिक कर्मचारी लोगों तक पहुंचा रहे नोटिस
  • सभी पांच जोन से जारी है वसूली

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मनपा के सभी पांच जोन कार्यालयों में संपत्ति कर भरने के लिए लोगों की काफी भीड़ थी। सोमवार सुबह से मंगलवार दोपहर 2 बजे तक 24 घंटों में मनपा के सभी पांचों जोन कार्यालयों से 25 लाख 24 हजार 296 रुपए का संपत्ति कर वसूला गया।

संपत्ति कर में कमी करने के बाद पिछले चार दिनों से मनपा ने अपने सभी पांच जोन कार्यालयों में कार्यरत 50 कर्मचारियों के अलावा 200 अतिरिक्त कर्मचारियों को नए संपत्ति कर के नोटिस लोेगों तक पहुंचाने के काम पर लगा दिये हैं। वर्तमान में शहर की अनेक बस्तियों में नए टैक्स नोटिस नहीं पहुंच पाए हैं। जहां पहुंची है, वहां के लोग ऑनलाइन टैक्स भरने मनपा के जोन कार्यालय मंे पहुंचकर ऑनलाइन टैक्स भर रहे हंै। मनपा के अतिरीक्त आयुक्त महेश देशमुख के अनुसार सोमवार की सुबह 10 बजे से मंगलवार दोपहर 2 बजे तक 25 लाख 24 हजार 296 रुपए टैक्स मनपा ने वसूला।

जोन वार शिकायत निवारण कक्ष स्थापित : अमरावती मनपा क्षेत्र की संपत्ति का सर्वेक्षण व कर निर्धारित का काम पूरा किया गया है। संपत्ति धारकों को वर्ष 2023-24 आर्थिक वर्ष के लिए लगायी गयी रकम के बिल संपत्ति धारकों को वितरित करने का काम युद्धस्तर पर शुरू है। प्राप्त बिल के चलते संपत्ति धारकों से मांग बिल के संदर्भ में प्राप्त शिकायतों का निवारण करना जरूरी है। जिसके चलते शिकायतों का तत्काल निवारण करने जोन कार्यालय में सहायक आयुक्त के नियंत्रण में व सहायक क्षेत्रीय अधिकारी की अध्यक्षता में शिकायत जोन वार निवारण कक्ष स्थापित किए गए हंै। कक्ष में आने वाले नागरिकों की शिकायतों का निवारण स्वयं सहायक क्षेत्रीय अधिकारी करेंगे। इसके लिए आवश्यकता के अनुसार तकनीकी सहायक संपत्ति सर्वेक्षण के काम लिए नियुक्ति की गई कंपनी की मदद ली जाएगी। ऐसा निगमायुक्त देवीदास पवार ने स्पष्ट किया है।

तीन तडी़पारों से चाकू बरामद : बडनेरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात कोबिंग ऑपरेशन चलाया गया। इस समय 16 तड़ीपारों के घर की तलाशी ली। जिसमंे से चार तड़ीपार शहर में बिना अनुमति के पाए गए। चारों तड़ीपार को हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली गई। जिसमंे से तीन तडी़पारों से तीन चाकू बरामद किए । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 10 रिकॉर्ड के आरोपियों के घर की तलाशी लेने पर 2 आरोपी के घर से चाकू बरामद हुए हैं। वहीं 7 हिस्ट्रीशीटर आरोपी की जांच की। इस समय एसीपी कैलाश पुडंकर, पुलिस निरीक्षक पुनीत कुलट मौजूद थे।

Created On :   20 March 2024 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story