चोरी: दिनदहाड़े चोरों ने घर से उड़ाए जेवर व नकद

दिनदहाड़े चोरों ने घर से उड़ाए जेवर व नकद
विवाह समारोह में शामिल होने गया था परिवार

डिजिटल डेस्क, मोर्शी (अमरावती)। मोर्शी की विदर्भ कॉलोनी निवासी कुबडे परिवार के सदस्य विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इस बीच दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी की वारदात को अंजाम देकर 8 ताेला सोना और नकद ऐसा कुल 4 लाख 8 हजार रुपए के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गया। दिनेश कुबडे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोर्शी थाना क्षेत्र की विदर्भ कॉलोनी विशाल कुबडे की पत्नी शीतल कुबडे गुरुवार की सुबह डयूटी पर गई थी। जिसके बाद दिनेश कुबडे मां और बच्चे विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए। दोपहर ढाई बजे वापस घर लौटे तो ताला टूटा दिखाई दिया। भीतर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर ने सेंधमारी करते हुए अलमारी में से 15 ग्राम सोने की चेन, 33 ग्राम का मंगलसूत्र, 16 ग्राम साेने की तीन अंगूठियां, 10 ग्राम सोने की चेन, 6 ग्राम कान के झुमके ऐसा कुल 86 ग्राम साेने के आभूषण, चांदी के बर्तन व 82 हजार रुपए नकद कुल 4 लाख 8 हजार रुपए का माल चोरी कर फरार हो गया।


Created On :   22 Dec 2023 6:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story