- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- अब पेट्रोलिंग में नांदेड़ पैटर्न...
Bhandara News: अब पेट्रोलिंग में नांदेड़ पैटर्न अपनाएगी भंडारा पुलिस

- जिले में शातिर चोरों का गिरोह सक्रिय
- बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने का प्रयास
Bhandara News पुलिस प्रशासन ने नांदेड़ पैटर्न से रात के समय गश्त करने का फैसला किया गया। भंडारा जिले में पिछले कुछ दिनों से बाहरी जिले से आए चोरों के गिरोह ने पुलिस विभाग की नींद उड़ा रखी है। जानकारी के अनुसार विभाग के पास अब तक इस गिरोह का कोई सदस्य हाथ नहीं आया है। बढ़ती चोरियों की घटनाओं को रोकने के लिए जिला पुलिस दल नांदेड़ पैटर्न से रात के समय गश्त करेगी। इसका पूरा निरीक्षण जिला पुलिस अधीक्षक नुरूल हसन करेंगे। गश्त यह का यह तरीका कुछ दिनों में अपनाया जाएगा। पिछले कुछ दिनों में भंडारा, जवाहरनगर, वरठी, तुमसर, साकोली और देव्हाड़ी शहर में एक साथ कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई। इन चोरियों ने व्यापारियों के बीच डर पैदा किया है।
व्यापारियों की मेहनत की कमाई पर चोरों का गिरोह हाथ साफ कर रहा है। एक के बाद एक सामने आने वाली इन चोरियों की घटनाओं ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान खड़े किए। सभी चोरियों को रात के समय अंजाम दिया गया। इन घटनाओं से पुलिस रात के समय गश्त करती है या नहीं यह भी सवाल सामने आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी अपने कर्मचारियों पर संदेह होने लगा है। जिसके चलते अब पुलिस प्रशासन ने नांदेड़ पैटर्न से रात के समय गश्त करने का फैसला किया गया। इस तरीके में रात्री 3 से 4 और 4 से 5 बजे तक विशेष रुप से पेट्रोलिंग की जाएगी। गश्त की प्रत्येक गतिविधियों पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नजर रखेंगे। इस तरीके से चोरियों में कमी लाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस वाहनों में लगेंगे जीपीएस : पुलिस विभाग ने काम में पारदर्शिता लाने के लिए सभी पुलिस वाहनों में जीपीएस लगाने का फैसला किया है। यह प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर यह काम पूरा होने की उम्मीद जतायी जा रही है।
जीपीएस लगने से काम में आएगी पारदर्शिता : जिले में कुछ दिनों में नांदेड़ पैटर्न से गश्त लगायी जाएगी। इसके लिए सभी पुलिस वाहनों में जीपीएस प्रणाली लगायी जा रही है। जिससे गश्त दौरान पुलिस वाहन कहा था? ड्यूटी दौरान चालक और टीम अपना वाहन सड़क किनारे लगाकर सो तो नहीं रहे थे? यह सब पता चलेगा। रात 3 से 4 बजे दौरान विशेष गश्त होगी। ड्यूटी पर कौन थे इसकी एन्ट्री वाला रजिस्टर हमारे पास आएगा। इससे रात के गश्त में शिस्त और बढ़ेगी। नुरूल हसन, जिला पुलिस अधीक्षक, भंडारा
Created On :   28 Jun 2025 5:39 PM IST