Bhandara News: बारिश के दिनों में जर्जर इमारतें ढहने का खतरा बना रहता है, 30 को नोटिस

बारिश के दिनों में जर्जर इमारतें ढहने का खतरा बना रहता है, 30 को नोटिस
  • शुक्रवारी, राजेंद्र वार्ड, शिवाजी वार्ड, मेंढ़ा, बड़ा बाजार और बड़ा बाजार परिसर में पुरानी इमारतें
  • जर्जर इमारतों की दीवारों में नमी के कारण दीवारें ढह सकती है

‌Bhandara News बारिश के दिनों में जर्जर मकान ढहने से जानमाल का नुकसान होने का खतरा होता है। इसको देखते हुए भंडारा नगर परिषद प्रशासन की ओर से क्षेत्र की लगभग 30 पुरानी जर्जर इमारतों के मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। बता दें कि, भंडारा शहर में शुक्रवारी, राजेंद्र वार्ड, शिवाजी वार्ड, मेंढ़ा, बड़ा बाजार एवं गांधी चौक परिसर के रिहाइशी इलाकों में पुरानी इमारतें है, जो ढहने की कगार पर है और कभी भी परिसर के लोगों के लिए खतरनाक और बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

शहर के बड़ा बाजार परिसर में कुछ पुरानी इमारतंे है। जो अत्यंत जर्जर अवस्था में है। ऐसे इमारतों के साथ ही छोटे मकानों का बारिश के दिनों में ढहने का खतरा बढ़ जाता है। लगातार होने वाली बारिश से जर्जर इमारतों की दीवारों में नमी के कारण दीवारें ढह सकती है। हालांकि, नगर परिषद प्रशासन प्रतिवर्ष बारिश से पूर्व क्षेत्र के पुराने और जर्जर मकान से होने वाली जनहानि रोकने के लिए संबंधित मकान मालिकों को नोटिस जारी करती है। इस वर्ष भी नगर परिषद प्रशासन की ओर से करीब 30 घरों को नोटिस जारी किए गए है।

जर्जर मकान बचे हैं : पुराने इलाके में अब कुछ ही जर्जर मकान बचे हंै। संबंधित मकान मालिकों को नगर परिषद प्रशासन ने नोटिस जारी किए है। समयानुसार जर्जर घरों की संख्या घट चुकी हंै। शेष करीब 30 घरों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए हंै। - करणकुमार चव्हाण, मुख्याधिकारी नगर परिषद भंडारा

Created On :   20 Jun 2025 12:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story