Bhandara News: जेसीबी से पगडंडी तोड़ी, खेतों तक पहुंचना मुश्किल, किसान हो रहे परेशान

जेसीबी से पगडंडी तोड़ी, खेतों तक पहुंचना मुश्किल, किसान हो रहे परेशान
  • सकराला के किसानों ने की तहसीलदार से शिकायत
  • भारी कृषि यंत्रों को ले जाना असंभव हुआ

Bhandara News मोहाड़ी तहसील के सकराला में पारंपरिक पुश्तैनी पगडंडी को जेसीबी से नष्ट कर कृषि भूमि से जोड़ दिया। जिससे आठ से दस किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हुआ है। इसके कारण बैलगाड़ी, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर जैसे भारी कृषि यंत्रों को ले जाना असंभव हो गया है। किसानों ने तहसीलदार को तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय देने की मांग है। किसान कुंडलिक सार्वे ने पारंपरिक सड़क पर जेसीबी चलाकर खेत तैयार करने का आरोप शिकायत में किया गया है। जबकि इस मामले में अतिक्रमण की 21 अप्रैल 2023 की शिकायत अभी भी लंबित है।

आवेदकों का कहना है कि 29 मई, 2025 को नामदेव बडगे ने भी शेष सड़क पर जेसीबी चलाया और अतिक्रमण किया। इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया। सर्वे क्रमांक 292 से 299 तक के सुरेश पिंगले, कल्याणी पिंगले, पतिराम मोहनकर, विलास भुरे, विनोद भूरे, सुरेश भूरे, केशोराव भूरे, रामरतन कारू समेत कुल आठ किसान खेतों में जाने के लिए पगडंडी का इस्तेमाल करते हैं। इस मार्ग पर 20 वर्ष पहले बना पुराना पक्का मकान और खेती है। रास्ता बंद करने से सुरेश पिंगले के सामने भी समस्या निर्माण हुई है।

पगडंडी का यह है कानून : राज्य सरकार के जीआर क्रमांक भूमि 2025/पत्र क्रमांक 47/जे-1 (दिनांक 22 मई 2025) के अनुसार परंपरागत आवाजाही के रास्ते खुले रखना अनिवार्य है। लेकिन इसमें सीधे पगडंडी पर जेसीबी चलाकर उसे कृषि भूमि मिलाया गया। आवेदक विनोद ज्ञानीराम भूरे व अन्य किसानों ने मांग की है कि तहसीलदार तत्काल सर्वे कर इस धारा के तहत अतिक्रमण हटाएं।

खरीफ सीजन प्रभावित होगा : तहसीलदार मोहाड़ी को भौतिक निरीक्षण कर सड़क बहाल करनी चाहिए। इसके लिए राजस्व मंत्री, जिलाधिकारी व अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत की प्रतियां सौंपी गई हैं। खरीफ मौसम सामने रहने से किसान हताश हैं। यह विवाद बड़ा संघर्ष का कारण बनने का भय व्यक्त किया जा रहा है।

Created On :   8 Jun 2025 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story