Chandrapur News: जादू-टोना के लिए अपहरण का संदेह , महिला को तलाशने पुलिस विफल

जादू-टोना के लिए अपहरण का संदेह , महिला को तलाशने पुलिस विफल
  • पत्र परिषद में पुत्री वंदना ने लगाया आरोप
  • बोलीं- लापरवाही बरत रही है पुलिस

Chandrapur News चिमूर शहर के नेहरू वार्ड निवासी अंजना कामडी 8 मई से घर गायब है। उसकी तलाश की गई किंतु पता नहीं चला तो चिमूर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई। एक महीने बाद भी चिमूर पुलिस उन्हें तलाशने में विफल रही। जादू-टोना के लिए उनका अपरहण करने का संदेह जताया गया है। यदि कोई प्रतिष्ठित नागरिक होती तो पुलिस जमीन आसमान एक कर देती यह आरोप अंजना की पुत्री वंदना गिरडकर ने पत्र परिषद में लगाया है।

उन्होंने कहा अंजना केशवराव कामडी (64) चिमूर के नेहरू वार्ड की निवासी है। वंदना की बड़ी बहन और बेटा अपनी मां के साथ रहते हैं और दोनों नौकरी करते हैं। 8 मई की दोपहर अंजना कामडी घर से बाहर गई। बड़ी बहन शाम को काम से लौटी तो मां घर में नहीं थी। उसने बहन से और अन्यों से संपर्क कर तलाश की किंतु कही पता नहीं चला। मां का चश्मा और मोबाइल घर में है बिना चश्मे के उन्हें दिखाई नहीं देता इसलिए संदेह व्यक्त किया है। घर के बाहर से उनका अपहरण तो नहीं हुआ। सभी ओर तलाश करने के बाद 9 मई को चिमूर थाने में रिपोर्ट दी किंतु एक महीने बाद भी पुलिस उन्हें तलाश नहीं कर सकी।

पुलिस से बार-बार पूछे जाने के बावजूद तलाश जारी है ऐसा जवाब मिल रहा है। सामान्य घर की महिला होने से पुलिस ने आज तक कोई तत्परता नहीं दिखाई है। इसलिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पालकमंत्री को निवेदन सौंपकर मां को तलाशने की अपील की है। जादू-टोना के लिए उनका अपरहण किया ऐसा संदेह तीनों बहनों ने व्यक्त किया है। नगर परिषद की अनदेखी से शहर के सीसीटीवी कैमरे ठप पड़े हैं नहीं तो किसी एक कैमरे में तो कुछ फुटेज आते थे। चिमूर पुलिस उनकी मां को ढूंढने में विफल है इसलिए इसकी जांच खुफिया विभाग या आपराधिक जांच विभाग को जांच सौंपने की मांग की है। पत्र-परिषद में वंदना गिरडकर, ज्योत्स्ना इटनकर, अर्चना तडस उपस्थित थी।


Created On :   12 Jun 2025 3:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story