- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- शिवाजी महाराज काल का सोने का सिक्का...
Chandrapur News: शिवाजी महाराज काल का सोने का सिक्का होन चंद्रपुर में

- सिक्का संग्रहक इतिहासकार अशोकसिंह ठाकुर के संग्रह में है
- सिक्का ऐतिहासिक धरोहर
Chandrapur News हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक समारोह के अवसर पर चलन में आया सोने का सिक्का उस काल के इतिहास को बयां करता है किंतु अब चुनिंदा सिक्के ही राज्य में बचे है जिसमें से एक सिक्का "होन' चंद्रपुर के सिक्का संग्रहक इतिहासकार अशोकसिंह ठाकुर के संग्रह में है।
अशोकसिंह ठाकुर ने बताया कि जब अंग्रेज अपनी मुद्रा को प्रचलन में लाने के लिए जोरदार प्रयास कर रहे थे, तब छत्रपति शिवाजी महाराज ने "होन' सोने का सिक्का चलाया। शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक 6 जून, 1674 को रायगढ़ किले में हुआ था, जो कि एक भव्य समारोह था।
गागाभट्ट और अन्य ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार करते हुए शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक किया। राज्याभिषेक के समय महाराज ने "होन' नामक सोने का सिक्का चलाया। इस सिक्के पर एक तरफ "श्री राजा शिव' और दूसरी तरफ "छत्रपति' लिखा हुआ है। इस सिक्के का वजन 2.90 ग्राम, व्यास 1.32 सेमी है। "होन', जो छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली मुद्रा थी इन सिक्कों से शिवाजी महाराज को तौला गया था। इनमें से एक सिक्का चंद्रपुर के वरिष्ठ इतिहासकार अशोक सिंह ठाकुर के संग्रह में है।
शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे ने भी चंद्रपुर दौरे के दौरान स्पष्ट किया था कि यह सिक्का ऐतिहासिक धरोहर है। ठाकुर के अनुसार मराठा सत्ता में अन्य प्रदेश के सिक्के भी चलन और खजाने में थे। जिसमें मुख्य रूप से पादशाही, सनगरी, अच्युतराई, देवराई, रामचंद्रराई, गुटी, कावेरी, पात्र, प्रलखारी, जाडमाली, ताड़पत्री, सोने के होन आदि का समावेश है।
Created On :   6 Jun 2025 7:30 PM IST