- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- टोल न चुकाने के चक्कर में बूथ...
Chandrapur News: टोल न चुकाने के चक्कर में बूथ कर्मचारी को कुचला, आरोपी चालक को तलाश रही पुलिस

- टोल बूथ के कर्मचारी को बेरहमी से कुचल दिया
- टोल न चुकाने की कोशिश
- आरोपी चालक को तलाश रही पुलिस
Chandrapur News : मिनी ट्रक चालक ने टोल न चुकाने की कोशिश कर टोल बूथ के कर्मचारी को बेरहमी से कुचल दिया। जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। मामला बल्लारपुर का है, जहां एक टोल बूथ पर रविवार को वाहन चालक ने टोल बूथ के कर्मचारी को कुचल दिया। घायल कर्मचारी की पहचान संजय वांद्रे उम्र 34 साल के रूप में हुई है, उसे तुरंत चंद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक ने टोल शुल्क से बचने के लिए ऐसा काम किया है।
इस मामले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। जिसमें वाहन चालक को टोल बूथ तोड़ने हुए दिखाई दे रहा है। इसी दौरान जब टोल बूथ कर्मचारी ने वाहन को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने उसे कुचल दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित संजय वांद्रे की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया है। इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
Created On :   9 Jun 2025 6:10 PM IST