आयोजन: कार्यकर्ताओं में जोश भरने महायुति का चंद्रपुर-गड़चिरोली में 14 को महासम्मेलन

कार्यकर्ताओं में जोश भरने महायुति का चंद्रपुर-गड़चिरोली  में 14 को महासम्मेलन
  • राज्य में 36 जिलों में हो रहा महासम्मेलन
  • लोकसभा की 45 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प
  • कल्याणकारी योजनाओं के दम पर हासिल करेंगे जीत : नेते

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। लोकसभा चुनाव के पार्श्वभूमि पर भाजपा, शिवसेना व राकांपा समेत महायुति में शामिल अन्य दलों का महासम्मेलन मकरसक्रांति पर 14 जनवरी को राज्य के 36 जिलों में हो रहे हैं। इसके तहत चंद्रपुर में पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार की मुख्य उपस्थिति में भाजपा द्वारा महायुति का सम्मेलन दोपहर 12 बजे रघुनंदन लॉन चंद्रपुर में आयोजित किया गया है, ऐसी जानकारी शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पत्र-परिषद में दी गई।

चुनाव के मद्देनजर महायुति में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ता काम पर लगने की बात कहते हुए चंद्रपुर में उम्मीदवार तय होकर वह भाजपा का होगा, ऐसा भी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले ने बताया। इस समय भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, राहुल पावडे, राकांपा के राजीव कक्कड, नितीन भटारकर, शिवसेना के नितीन मत्ते, बंडू हजारे समेत आरपीआई आठवले गुट, आरपीआई कवाडे गुट आदि के पदाधिकारी उपस्थित थे। यहां बताया गया कि, राज्य में 45 से अधिक और देश में 400 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प किया गया है। चंद्रपुर में आयोजित महासम्मेलन में जिलाभर के लगभग एक हजार प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय सम्मेलन के बाद तहसील और बूथस्तरीय सम्मेलन लेने का निर्णय महायुती ने लिए जाने की जानकारी दी गई। पत्र परिषद में भाजपा के डा.अशोक जीवतोडे, रामपाल सिंग आदि उपस्थित थे।

गड़चिरोली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की गयी है। आम नागरिकों के साथ किसान, मजदूर, विद्यार्थियों और बेरोजगारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा किये गये कार्यों के कारण ही आगामी लोकसभा चुनाव में समूचे राज्यभर में 45 से अधिक सीटों पर महागठबंधन जीत हासिल करेगी। उक्ताशय का विश्वास शुक्रवार, 12 जनवरी को आयोजित एक पत्र परिषद में गड़चिरोली के सांसद अशोक नेते ने व्यक्त किया।

महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए आगामी 14 जनवरी को यहां के महाराजा सभागृह में महागठबंधन महासम्मेलन का आयोजन भी किया गया है। इस महासम्मेलन में महागठबंधन के भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट), शिवसेना, आरपीआई (आठवले और कवाड़े गुट) समेत अन्य दल के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। यहां बता दें कि, आगामी कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के लिए आगामी 14 जनवरी को गड़चिरोली में महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने का आह्वान इस समय सांसद अशोक नेते ने किया। पत्र परिषद में सांसद नेते के साथ विधायक डा. देवराव होली, राकांपा के जिलाध्यक्ष रवींद्र वासेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत वाघरे, शिवसेना के हेमंत जंबेवार, प्रमोद पिपरे समेत अन्य दल के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Created On :   13 Jan 2024 1:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story