सैर-सपाटा: न्यू ईयर तक ताड़ोबा हाउसफुल,पर्यटकों की भीड़

न्यू ईयर तक ताड़ोबा हाउसफुल,पर्यटकों की भीड़
ताड़ोबा में इको-टूरिज्म एक्टिवीज

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर के मद्देनजर ताड़ोबा अंधारी बाघ प्रकल्प में सफारी की बुकिंग नए वर्ष तक फुल हो चुकी है। ताड़ोबा के मोहर्ली, पनगड़ी, झरी, नवेगांव जैसे प्रवेश गेटों से सफारी की बुकिंग हाउसफुल है। बता दंे कि, बाघों के लिए प्रसिद्ध ताड़ोबा अंधारी बाघ प्रकल्प में देश ही नहीं दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। ताड़ोबा में लगभग 97 बाघ है, जो सभी के लिए मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा अन्य वन्यजीवों की संख्या भी उल्लेखनीय है। मुंबई, दिल्ली, पुणे जैसे बड़े शहरों में रहनेवाले लोग ताड़ोबा में आकर राहत महसूस करते हैं। ताड़ोबा में इको-टूरिज्म एक्टिवीज होती है।

खिलाड़ियों के लिए सभी क्रूजर, कैन्टर, बस बुक :26 से 31 िदसंबर तक चंद्रपुर के बल्लारपुर में राष्ट्रीय शालेय मैदानी क्रीड़ा स्पर्धा आयोजित होने के चलते चंद्रपुर में देशभर के लगभग 3 हजार खिलाड़ियों का जमावड़ा है। इसके मद्देनजर वनविभाग द्वारा खिलाड़ियों को नि:शुल्क पर्यटन कराने का नियोजन किया है जिससे ताड़ोबा के सभी 5 क्रूजर वाहन, 4 कैन्टर, 2 बसंे खिलाड़ियों के लिए आरक्षित करके रखे गए हंै। सुबह 170 और दोपहर सफारी में 170 खिलाड़ियों को ताड़ोबा पर्यटन कराया जा रहा है। यह सभी वाहन बुक होने से पर्यटकों के पास सिर्फ जिप्सी वाहन ही पर्याय बचा है, जो लगभग फुल है।

अब तक लाखों पर्यटकों ने की सफारी : इस वर्ष से अब तक 2 लाख से अधिक पर्यटकों ने सफारी की है। इसमें वीआईपी भी शामिल हैं। पर्यटन से ताड़ोबा प्रशासन को करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस संबंध में ताड़ोबा के क्षेत्र संचालक जितेंद्र रामगावकर ने बताया कि, हर वर्ष औसत 2 लाख पर्यटक पर्यटन करते हैं। इसमें कुछ प्रतिशत आगे-पीछे हो सकता है। दीपावली, अधिवेशन, क्रिसमस, थर्टी-फर्स्ट, न्यू ईयर में ताड़ोबा हाऊसफुल ही रहता है।

Created On :   27 Dec 2023 9:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story