आरोप: मंत्री रहते समय निष्क्रिय वडेट्टीवार अब ओबीसी हित की बात कर गुमराह न करें

मंत्री रहते समय निष्क्रिय वडेट्टीवार अब ओबीसी हित की बात कर गुमराह न करें
भाजपा ओबीसी के मोर्चा प्रदेश प्रभारी डा.देशमुख ने साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहते समय देवेंद्र फडणवीस ने ओबीसी के उत्थान के लिए 22 जीआर निकाले। वर्ष 2019 में ठाकरे सरकार में ओबीसी मंत्री बने विजय वडेट्टीवार ने ढाई वर्ष ओबीसी के लिए कुछ नहीं कर पाए। निष्क्रिय रहे। पालकमंत्री रहते समय डीपीडीसी की निधि कम हुई। ओबीसी मंत्री और पालकमंत्री रहते समय क्या काम किया है, इस पर वडेट्टीवार ने श्वेत पत्रिका निकालनी चाहिए। उनके कार्यकाल ओबीसी पर अन्याय ही हुआ है और अब ओबीसी पर बात करके वडेट्टीवार गुमराह कर रहे हंै, ऐसा आरोप भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक डा. आशीष देशमुख ने लगाया।

भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से ओबीसी संपर्क अभियान अंतर्गत महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से शुरू हुई ओबीसी जागर यात्रा का चंद्रपुर में आगमन होने के बाद महानगर ओबीसी मोर्चा की ओर से 5 अक्टूबर को तुकूम के महेश भवन में आयोजित ओबीसी जागर सम्मेलन में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहिर, डॉ. आशीष देशमुख, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय गाते, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अशोक जिवतोडे, प्रदेश महिला महासचिव अर्चना डेहनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनटक्के, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, विजय राऊत, देवराव भोंगले, महानगर अध्यक्ष राहुल पावडे, संजय धोटे, सुदर्शन निमकर, खुशाल बोंडे, अनिल फुलझेले, ब्रिजभूषण पाझारे, रघुवीर अहीर, रमेश राजुरकर, नामदेव डाहुले, विवेक बोढे आदि उपस्थित थे। जागर यात्रा बाइक रैली से शासकीय विश्रामगृह से कार्यक्रम स्थल तक निकली।

मोदी सरकार ने ओबीसी को आर्थिक क्षेत्र में प्रगति का मार्ग दिखाया : अहिर : राष्ट्रीय मागासवर्गीय आयोग के अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर ने कहा कि, देश में सबसे बड़े ओबीसी समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक आर्थिक व व्यावसायिक विकास को गड्ढे में डालने का काम पिछले 60 वर्ष में हुआ। भाजपा की नियत साफ होने से सभी का साथ, सभी का विकास इस भूमिका से प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार ओबीसी के उत्थान, विकास का कार्य किया। भाजपा ही ओबीसी का साथी है।

Created On :   6 Oct 2023 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story