- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- आंगन में सो रहे परिवार पर चढ़ा...
Chhindwara News: आंगन में सो रहे परिवार पर चढ़ा ट्रैक्टर, बेटे की मौत, दंपती घायल, दूसरी दुर्घटना में एक घायल युवक ने तोड़ा दम

- आंगन में सो रहे परिवार पर चढ़ा ट्रैक्टर, बेटे की मौत, दंपती घायल
- दूसरी दुर्घटना में एक घायल युवक ने तोड़ा दम
Chhindwara News: बिछुआ के ग्राम गूंजी में गुरुवार रात एक दुखद हादसा सामने आया। यहां आंगन में सो रहे एक परिवार को एक ट्रैक्टर ने रौंद िदया। हादसे में बेटे की मौत हो गई। वहीं माता-पिता को गंभीर चोट आई है। घायलों का इलाज जारी है। घटना के वक्त चालक ट्रैक्टर रिवर्स ले रहा था। वहीं दूसरी घटना चांद थाना क्षेत्र में 11 मई को हुई थी। हादसे में घायल की इलाज के दौरान गुरुवार को माैत हो गई। दोनों प्रकरणों में पुिलस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
ट्रैक्टर ने मां,पिता और बेटे को रौंदा, बेटे की मौत-
बिछुआ थाने में पदस्थ एसआई जियालाल पांचे ने बताया कि ग्राम गुंजी निवासी राजू शीलू, उसकी पत्नी और बेटा 18 वर्षीय आकाश शीलू गर्मी की वजह से गुरुवार रात घर के आंगन में बिस्तर बिछाकर सो रहे थे। रात लगभग 12 बजे के आसपास चालक ट्रैक्टर रिवर्स ले रहा था। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आंगन में सो रहे परिवार पर चढ़ गया। हादसे में आकाश की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल राजू और उसकी पत्नी का नागपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम-
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि बिछुआ के ग्राम गुमतरा िनवासी 21 वर्षीय पवन िसरसाम का 11 मई को चांद थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया था। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया था। नागपुर में भी आराम न लगने पर 16मई को परिजनों ने उसे वापस जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। तब से पवन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार शाम को पवन की मौत हाे गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।
Created On :   14 Jun 2025 3:05 PM IST