- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- नवेगांव के ग्राम भतोडिय़ा में ...
Chhindwara News: नवेगांव के ग्राम भतोडिय़ा में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

- नवेगांव के भतोडिय़ा की घटना, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
- मृतका के गले में निशान मिलने से पुलिस मामले को संदेहास्पद मान रही है।
- घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौैके पर पहुंची थी
Chhindwara News: नवेगांव के ग्राम भतोडिय़ा में बुधवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतका की पहचान पटेलीखेड़ा निवासी ४५ वर्षीय सुमरती बाई पति स्व.बंशीलाल दर्शमा के रूप में हुई है। मृतका मंगलवार दोपहर को विधवा पेंशन की राशि लेने भतोडिय़ा के लिए निकली थी। पुलिस मामले को संदेहास्पद मानकर जांच कर रही है।
थाना प्रभारी महेन्द्र शाक्य ने बताया कि पटेलीखेड़ा निवासी सुमरतीबाई मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे बहन इमरतीबाई के साथ भतोडिय़ा विधवा पेंशन लेने निकली थी। सुमरती को छोडक़र इमरतीबाई अपने घर चली गई थी। इसके बाद उसका पता नहीं लगा।
बुधवार सुबह भतोडिय़ा स्थित एक खेत में सुमरतीबाई का शव पड़ा मिला है। मृतका के गले में निशान मिलने से पुलिस मामले को संदेहास्पद मान रही है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।
पुलिस ने दर्ज किए परिजनों के बयान-
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौैके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतका की बहन और उसके दो बेटों के बयान दर्ज किए है, हालांकि परिजनों के बयान से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही महिला की मौत कैसे हुई, इसकी गुत्थी खुलेगी।
Created On :   15 May 2025 1:47 PM IST