- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- दो मौतें...सडक़ हादसे में वृद्धा की...
Chhindwara News: दो मौतें...सडक़ हादसे में वृद्धा की मौत, जहर पीकर युवक ने दी जान

- बिछुआ और कुंडीपुरा थाना क्षेत्र की घटनाएं
- दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
- जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर किया था।
Chhindwara News: कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सोनाखार में शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्धा को टक्कर मार दिया था। हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी घटना बिछुआ के गढिया की बताई जा रही है यहां एक युवक ने जहर का सेवन कर लिया था। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर किया था। नागपुर ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
कुंडीपुरा टीआई मनोज बघेल ने बताया कि सिवनी के कुरई निवासी 65 वर्षीय सहत्रीबाई धुर्वे सोनाखार अपने रिश्तेदार केे घर आई थी। रास्ता पार करते वक्त एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्धा को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक ने पिया जहर, मौत
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि चांद के धोलपुर निवासी 25 वर्षीय राजेन्द्र टेकाम शनिवार को बिछुआ के ग्राम गढिय़ा स्थित ससुराल गया था। अज्ञात कारणों के चलते वहां उसने जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे बिछुआ अस्पताल में भर्ती कराया था।
प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर किया था। नागपुर ले जाते वक्त रास्ते में राजेन्द्र ने दम तोड़ दिया।
Created On :   19 May 2025 1:55 PM IST