- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- नकदी उड़ाने वाली शातिर महिलाएं...
Chhindwara News: नकदी उड़ाने वाली शातिर महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी दो महिलाएं

- नकदी उड़ाने वाली शातिर महिलाएं गिरफ्तार
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी दो महिलाएं
Chhindwara News: परासिया सेंट्रल बैंक से एफडी के लिए निकालकर घर लौट रही महिला के बैग से १ लाख ४ हजार रुपए दो महिलाओं ने उड़ा लिए थे। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के बौड़ा की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं से ३० हजार रुपए जब्त किए गए है। इसके पहले दमुआ पुलिस के हत्थे चढ़ी महिलाओं के एक साथी से ४१ हजार रुपए जब्त हुए थे।
पुलिस ने बताया कि वार्ड नम्बर १० गुरुद्वारा के पीछे रहने वाली सतवंत कौर अपनी बेटी राजवीर कौर के साथ ९ मई को सेंट्रल बैंक गई थी। एफडी के एक लाख चार हजार रुपए बैंक से लेकर वे निकली थी। सतवंत कौर रास्ते में कैपिटल जनरल स्टोर पर सामान खरीदने रुकी थी। इस दौरान दो महिलाओं ने सतवंत कौर के बैग से १ लाख ४ हजार रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजस्थान के बौड़ा थाना के कडिय़ा सासी निवासी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं से ३० हजार रुपए जब्त किए गए है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ धारा ३०३ (२), ३(५) के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   18 May 2025 6:17 PM IST