- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- महाराष्ट्र के होमगार्ड सिपाही ने...
Chhindwara News: महाराष्ट्र के होमगार्ड सिपाही ने मध्यप्रदेश में लगाई फांसी, फांसी के फंदे पर झूलने के पहले परिजनों को भेज दी थी लाईव लोकेशन

- महाराष्ट्र के होमगार्ड सिपाही ने मध्यप्रदेश में लगाई फांसी
- फांसी के फंदे पर झूलने के पहले परिजनों को भेज दी थी लाईव लोकेशन
- लोकेशन के आधार पर परिजन घटनास्थल तक पहुंचे
Chhindwara News: पांढुर्ना की बड़चिचोली पुलिस चौकी क्षेत्र से लगी प्रदेश की सीमा पर महाराष्ट्र के होमगार्ड में पदस्थ सिपाही प्रथमेश गजानन होले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले प्रथमेश ने परिजनों को वाट्सएप पर अपनी लाईव लोकेशन भेजी थी। प्रथमेश के घर नहीं लौटने पर परिजन लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश करते हुए मध्यप्रदेश की सीमा में बड़चिचोली तक पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रथमेश का शव पेड़ पर लटका देखा।
पुलिस ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलने पर पुिलस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रथमेश अमरावती जिले के सिरखेड़ गांव का रहने वाला था। वह २३ सितंबर २०२४ को ही महाराष्ट्र होमगार्ड में सिपाही के तौर पर नियुक्त हुआ था। परिजनों के अनुसार प्रथमेश बुधवार सुबह रनिंग के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। प्रथमेश ने भाई के मोबाइल पर अपनी लाइव लोकेशन भेजी थी। इसी के आधार पर प्रथमेश की तलाश करते हुए वे घटनास्थल तक पहुंचे। घटनास्थल पर प्रथमेश की बाइक भी मिली। मृतक प्रथमेश का बड़ा भाई हिमलेश एसआरपीएफ में पदस्थ है, जबकि पिता गजानन होले की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रमसिंह बघेल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। इसके बावजूद अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल कर विवेचना की जा रही है।
Created On :   21 Aug 2025 12:10 PM IST