- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- किराए के मकान में बिना अनुमति बेची...
Chhindwara News: किराए के मकान में बिना अनुमति बेची जा रही थी जैविक खाद, विभाग अनजान

- किराए के मकान में बिना अनुमति बेची जा रही थी जैविक खाद, विभाग अनजान
- छापामार कार्रवाई में नहीं मिले दस्तावेज
Chhindwara News: ग्राम रझाड़ीखापा के एक किराए के मकान में संचालित जैविक खाद भंडारण के गोदाम पर मंगलवार की शाम को कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कीं। यह कार्रवाई उत्तरप्रदेश की श्री इंडो गुजरात फर्टिलाइजर कंपनी का खाद बगैर अनुमति के सीधे किसानों को बेचे जाने की शिकायत पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने कीं है। छापामार कार्रवाई के दौरान गोदाम पर किसी प्रकार का कोई वैध सूचना बोर्ड नही मिला। वहीं गोदाम से स्टॉक रजिस्टर, जीएसटी बिल और वैध दस्तावेज भी नहीं मिले। अधिकारियों की टीम ने गोदाम में रखे खाद के सैंपल लेकर जांच शुरू कीं। कृषि अधिकारी विनोद लोखंडे ने बताया कि जांच के दौरान गोदाम इंचार्ज अरविंद यादव निवासी उत्तरप्रदेश को नोटिस जारी कर बुधवार को गोदाम संचालन और खाद भंडारण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया है। वहीं दूसरी ओर गोदाम इंचार्ज अरविंद यादव ने अधिकारियों को बताया कि यह गोदाम श्री इंडो गुजरात फर्टिलाइजर कंपनी की है, जिसमें जैविक खाद भरा है। कंपनी के पास बिक्री की अनुमति है। जिसके आधार इसके किसानों को तक पहुंचकर बेचा जाता है। फिलहाल अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक खाद की बिक्री पर रोक लगा दी है।
Created On :   3 Sept 2025 2:08 PM IST